JAL के 6.45 लाख शेयरधारकों पर संकट, NCLT ने अडानी का प्लान किया मंजूर, फिर भी निवेशकों के डूबेंगे ₹404 करोड़!

NCLT ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए अडानी एंटरप्राइजेस की ₹14,535 करोड़ की योजना मंजूर कर दी है, लेकिन पुराने शेयरधारकों को इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा. क्‍योंकि पुराने सभी शेयर रद्द किए जाएंगे और कंपनी पर भारी कर्ज था.ऐसे में शेयरधारकों को डील से कोई फायदा नहीं मिलेगा.

JAL resolution process Image Credit: canva/AI image

JAL Resolution process: दिवालिया प्रकिया से जूझ रही कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड JAL को खरीदने के लिए अडानी एंटरप्राइजेस ने दांव लगाया था. अब इसमें बड़ा अपडेट आया है. NCLT ने कंपनी के लिए Adani Enterprises Ltd की ₹14,535 करोड़ की रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है. इससे कंपनी को रिवैम्‍प करने में मदद मिलेगी. मगर इस फैसले से JAL के शेयरधारकों को तगड़ा झटका लगा है. इससे 6.45 लाख शेयरधारकों के पैसे डूबने का खतरा मंडराने लगा है.

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीएलटी ने अडानी एंटरप्राइजेस के रिजॉल्‍यूशन प्‍लान को 17 मार्च को मंजूरी दे दी है. रिजॉल्यूशन प्लान के मुताबिक, Jaiprakash Associates की मौजूदा इक्विटी शेयर कैपिटल, प्रेफरेंस शेयर, कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट्स और वॉरंट्स सभी को बिना किसी मुआवजे के रद्द कर दिया जाएगा. इस फैसले से मौजूदा शेयरधारकों को कोई भुगतान नहीं मिलेगा. यानी पब्लिक शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स, दोनों की हिस्सेदारी जीरो हो जाएगी. कंपनी की फ्री-फ्लोट मार्केट वैल्यू करीब ₹404 करोड़ थी, जो अब लगभग पूरी तरह खत्म मानी जा रही है.

कितने शेयरधारकों पर पड़ेगा असर?

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 6,45,466 पब्लिक शेयरधारकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. इन निवेशकों की कुल फ्री-फ्लोट वैल्यू लगभग ₹404.68 करोड़ बताई गई है. IBC प्रक्रिया में कंपनी के पुराने सभी शेयर रद्द कर दिए जाएंगे. यानी जिन लोगों ने Jaiprakash Associates के शेयर खरीद रखे हैं, उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा. कंपनी पर इतना ज्यादा कर्ज है कि संपत्ति बेचने के बाद भी पहले बैंकों और बड़े कर्जदाताओं का पैसा पूरा नहीं निकल रहा है. ऐसे में शेयरधारकों के लिए कुछ नहीं बचेगा. इसी वजह से शेयरधारकों की करीब ₹400 करोड़ से ज्‍यादा की वैल्यू खत्म हो जाएगी. अगले चरण में कंपनी के शेयर डीलिस्ट किए जाएंगे और 90 दिनों के भीतर जरूरी कॉरपोरेट कार्रवाई पूरी की जा सकती है.

इन कंपनियों ने भी लगाया था दांव

रिजॉल्‍यूशन प्रोसेस डील में अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा वेदांता और डालमिया भारत जैसे दावेदार भी थे. मगर क्रेडिटर्स से अडानी समूह को 89% वोट का सपोर्ट मिला. JAL जून 2025 में ₹57,185 करोड़ के कर्ज डिफॉल्ट के बाद CIRP में गई थी.

Latest Stories

पश्चिम एशिया का संघर्ष झुलसा देगा सिरेमिक टाइल्स इंडस्ट्री का कारोबार, रेवेन्यू में गिरावट की आशंका, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Closing Bell: बाजार में लगा तेजी का हैट्रिक, सेंसेक्स 633 अंक और निफ्टी 23750 के ऊपर बंद; IT शेयरों में बंपर रैली

पश्चिम एशिया में तनाव से अमोनिया सप्लाई पर संकट, इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित, नजर में रखें शेयर

Dixon Technologies के सितारे गर्दिश में! डिमांड और बढ़ती लागत ने बढ़ाई मुश्किल, क्या शेयरों पर दिखेगा असर

शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़

अर्बन कंपनी के शेयरों में आया 15% तक का उछाल, इस खबर से रॉकेट बने स्टॉक, ₹632 करोड़ का है मामला