ग्लास बनाने वाली कंपनी का चला जादू, 5 साल में 1 लाख बने 59 लाख, ₹13 के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
Sejal Glass Limited, भारत की एक प्रमुख glass processing कंपनी, कभी तेजी से बढ़ते निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा थी. लेकिन बढ़ते कर्ज और वित्तीय संकट के कारण कंपनी 2019 में NCLT की insolvency प्रक्रिया में चली गई. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद नए मैनेजमेंट के साथ कंपनी को पुनर्जीवित होने का अवसर मिला.
Multibagger Stocks Segal Glass : शेयर बाजार में अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो निवेशकों को हैरान कर देती हैं. ऐसी ही एक कहानी है सेजल ग्लास की, जिसने कुछ ही वर्षों में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न देकर चर्चा बटोरी है. कभी 13 रुपये के स्तर पर कारोबार करने वाला यह शेयर आज 750 रुपये से भी ऊपर तक पहुंच चुका है. कंपनी की आय और मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, यूएई और भारत में तेजी से फैलता कारोबार और नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि, तेज ग्रोथ के बीच कुछ जोखिम भी मौजूद हैं. आखिर क्या है इस मल्टीबैगर स्टॉक की सफलता का राज और आगे इसकी राह कितनी आसान होगी.
5 साल में 5900% का धमाकेदार रिटर्न
सेजल ग्लास का शेयर दिसंबर 2021 में करीब 13 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था. आज यह 782 के स्तर पर पहुंच चुका है. इस दौरान निवेशकों को लगभग 5900% का रिटर्न मिला. यानी जिसने 5 साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किए थे, उसकी रकम बढ़कर करीब 59 लाख रुपये हो गई. कंपनी का शेयर एक समय 1,038 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक भी पहुंचा था. यानी शेयर अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 25 फीसदी सस्ता मिल रहा है.
कमाई और मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 401 करोड़ रुपये से अधिक हो गई, जो पिछले साल की तुलना में 64% ज्यादा है. वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 160% बढ़कर 29 करोड़ रुपये पहुंच गया. मार्च तिमाही में भी कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है.
यूएई बाजार पर बड़ी निर्भरता
कंपनी की 70% से ज्यादा आय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आती है, जहां वह बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स के लिए ग्लास सप्लाई करती है. हालांकि कंपनी प्रबंधन ने यूएई के रियल एस्टेट सेक्टर में कुछ सुस्ती की बात स्वीकार की है. इसी वजह से कंपनी अब अफ्रीकी देशों और अन्य बाजारों में भी विस्तार की योजना बना रही है ताकि किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो सके.
भारत में विस्तार और नए उत्पादों पर फोकस
सेजल ग्लास भारत में अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के सिलवासा, तलोजा और इरोड स्थित प्लांट उत्पादन क्षमता बढ़ाने में जुटे हैं. इसके अलावा फायर-रेटेड ग्लास, डिजिटल डेकोरेटिव ग्लास और वंदे भारत ट्रेनों के लिए विशेष ग्लास जैसे नए उत्पाद भी लॉन्च किए जाएंगे. प्रबंधन को उम्मीद है कि ये नए उत्पाद आने वाले वर्षों में कंपनी की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
जोखिम भी मौजूद, निवेशकों को रहना होगा सतर्क
कंपनी की तेज ग्रोथ के बावजूद कुछ जोखिम बने हुए हैं. यूएई रियल एस्टेट बाजार में कमजोरी, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और बढ़ता कर्ज कंपनी के लिए चुनौती बन सकते हैं. हालांकि मजबूत ऑर्डर बुक और नए बाजारों में विस्तार की योजनाएं कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत देती हैं.
NCLT में चली गई थी कंपनी
Sejal Glass पर इतना ज्यादा कर्ज हो गया था कि कंपनी बैंकों और अन्य लेनदारों का पैसा समय पर नहीं चुका पा रही थी. इसी वजह से 2019 में मामला NCLT (National Company Law Tribunal) पहुंच गया और कंपनी को दिवालियापन प्रक्रिया (Insolvency Process) में डाल दिया गया. इसके बाद कंपनी का नियंत्रण पुराने प्रमोटरों से लेकर एक Resolution Professional को दे दिया गया. कई महीनों तक कंपनी के कर्ज और वित्तीय स्थिति की जांच हुई तथा नए निवेशकों से कंपनी को बचाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए. आखिरकार 2021 में एक नई योजना को मंजूरी मिली, नया मैनेजमेंट आया और Sejal Glass को दोबारा कारोबार शुरू करने और धीरे-धीरे वित्तीय स्थिति सुधारने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी
Latest Stories
₹700 करोड़ की ऑर्डर बुक और हजारों करोड़ के टेंडर, क्या रॉकेट बनने को तैयार है ये 2 शिपबिल्डिंग स्टॉक्स?
डीमर्जर के बाद Vedanta Alum. और Hindalco में टक्कर, जानें बिजनेस मॉडल से लेकर एक्सपेंशन प्लान में आगे कौन
₹17235 करोड़ के ऑर्डर बुक से चमका ये वाटर ट्रीटमेंट स्टॉक, 5 साल में 400% का रिटर्न; रखें नजर
