Nifty Bank का नया ऑलटाइम हाई! 57000 के पार पहुंचा, RBI के रेट कट से बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी
9 जून को बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई थी. इस दौरान बैंकिंग स्टॉक्स ने गजब की तेजी दिखाई. साथ ही बैंक निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया. Nifty Bank के 12 में से सभी शेयरों की शुरुआत हरे निशान में हुई. हालांकि बाद में एकाध शेयर में मामूली गिरावट आई. IDFC First Bank, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank जैसे स्टॉक्स में 3 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली.
Banking Stocks Rally: सोमवार, 9 जून को भारतीय शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन मजबूती दिखाई, जिसमें बैंकिंग सेक्टर की सबसे अहम भूमिका रही. Nifty Bank Index पहली बार 57,000 के पार पहुंच गया और 57,049 के लेवल को छू लिया. ये तेजी भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में की गई बड़ी कटौती और CRR में कटौती के बाद आई है. आइए जानते हैं कि कौन से बैंकिंग शेयरों में कितनी तेजी रही?
किन बैंकिंग स्टॉक्स में कितनी तेजी?
Nifty Bank के 12 में से सभी शेयरों की शुरुआत हरे निशान में हुई. हालांकि बाद में एकाध शेयर में मामूली गिरावट आई. IDFC First Bank, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank जैसे स्टॉक्स में 3 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली.
बैंक का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (%) |
---|---|---|---|---|---|---|
Bandhan Bank | 175.30 | 185.75 | 174.98 | 173.55 | 185.65 | +6.97% |
RBL Bank | 219.95 | 230.00 | 218.81 | 217.63 | 228.66 | +5.07% |
Kotak Mahindra Bank | 2,111.00 | 2,139.70 | 2,090.00 | 2,073.40 | 2,134.50 | +2.95% |
Federal Bank | 208.99 | 212.23 | 208.01 | 207.78 | 212.13 | +2.09% |
Axis Bank | 1,212.50 | 1,224.50 | 1,206.20 | 1,194.60 | 1,217.30 | +1.90% |
IDFC First Bank | 72.50 | 73.09 | 72.02 | 71.55 | 72.69 | +1.59% |
IndusInd Bank | 831.25 | 836.30 | 821.50 | 822.85 | 833.30 | +1.27% |
Yes Bank | 20.97 | 21.12 | 20.95 | 20.85 | 21.04 | +0.91% |
HDFC Bank | 1,995.00 | 1,995.00 | 1,977.60 | 1,978.70 | 1,982.40 | +0.19% |
ICICI Bank | 1,465.00 | 1,466.00 | 1,443.90 | 1,459.70 | 1,448.80 | -0.75% |
RBI ने क्यों किया Repo और CRR में कटौती?
पिछले हफ्ते RBI ने उम्मीद से ज्यादा कदम उठाते हुए रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50 फीसदी) की कटौती की और CRR में 100 बेसिस प्वाइंट (1 फीसदी) की कटौती की. इसका मकसद है बैंकों के पास नकदी बढ़ाना और लोन देने की क्षमता मजबूत करना. इससे इकोनॉमी को क्रेडिट रिकवरी में मदद मिलेगी और बैंकों की कमाई में सुधार आने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, निफ्टी 25,000 पार, चौतरफा हो रही खरीदारी
RBI ने सिस्टम में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डाले
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट की मुताबिक, RBI ने पिछले 5 महीनों में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी सिस्टम में डाली है, जिसमें OMO (Open Market Operations) के जरिए बांड खरीदे गए. इससे जनवरी के बाद गिरती लिक्विडिटी में सुधार हुआ और अप्रैल से सिस्टम में नकदी सरप्लस हो गई. हालांकि मार्च 2025 में बैंक क्रेडिट ग्रोथ 12 फीसदी रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 16.3 फीसदी थी – यानी ग्रोथ थोड़ी सुस्त है, लेकिन RBI की ताजा पहल से इसमें फिर तेजी आने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.