Nifty Outlook 25 feb: निफ्टी में बन रहा लोअर टॉप, अब आगे क्या हो रणनीति? जानें एक्सपर्ट्स की राय
पिछले कुछ सत्रों में निचले स्तर से उछाल दिखा था, लेकिन मंगलवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में तेज गिरावट आई. डेली चार्ट पर लंबी बेयर कैंडल बनी है, जो बाजार में कमजोरी का संकेत देती है. निफ्टी में लोअर टॉप बन रहा है और डीसेंडिंग ट्रायंगल जैसा पैटर्न दिख रहा है, जो बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है.
24 फरवरी को बाजार में भयंकर बिकवाली देखने को मिली. अमेरिकी टैरिफ और जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते इंट्राडे में निफ्टी 25350 के नीचे तक फिसल गया. अंत में सेंसेक्स 1068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत टूटकर 82225.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 288.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत गिरकर 25424.65 पर बंद हुआ. ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 प्रतिशत नीचे बंद हुए. ऐसे में सवाल है कि कल के लिए रणनीति क्या हो? आइए एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं.
25370 से 25350 का जोन अहम सपोर्ट
SBI Securities के टेक्निकल हेड और डेरिवेटिव रिसर्च सुदीप शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25370 से 25350 का जोन अहम सपोर्ट है. पिछले दो मौकों पर यहीं से मजबूत उछाल देखने को मिला था. अगर यह जोन निर्णायक तौर पर टूटता है तो निफ्टी पहले गैप भर सकता है और फिर 25150 के बाद 24950 तक कमजोरी दिखा सकता है. ऊपर की ओर 25600 से 25650 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस रहेगा.
निफ्टी में बन रहा लोअर टॉप
HDFC Securities के टेक्निकल सीनियर रिसर्च एनालिस्ट नागराज के मुताबिक, पिछले कुछ सत्रों में निचले स्तर से उछाल दिखा था, लेकिन मंगलवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में तेज गिरावट आई. डेली चार्ट पर लंबी बेयर कैंडल बनी है, जो बाजार में कमजोरी का संकेत देती है. निफ्टी में लोअर टॉप बन रहा है और डीसेंडिंग ट्रायंगल जैसा पैटर्न दिख रहा है, जो बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है. उनके मुताबिक 25325 के आसपास अहम सपोर्ट है, जबकि 25600 के आसपास शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस है.
लोअर हाई और लोअर लो के साथ बेयरिश कैंडल
Bajaj Broking का मानना है कि निफ्टी ने लोअर हाई और लोअर लो के साथ बेयरिश कैंडल बनाई है. इससे मंथली एक्सपायरी सत्र में बिकवाली का दबाव साफ दिखता है. पिछले 8 सत्रों से निफ्टी 25350 से 25900 के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है. इस रेंज के ऊपर या नीचे ब्रेकआउट ही अगली दिशा तय करेगा. अगर 25327 के नीचे फिसलता है तो 200 दिन के EMA और 25100 से 25200 के गैप जोन की ओर गिरावट बढ़ सकती है. ऊपर की ओर 25642 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर मजबूती से निकलने तक रुझान करेक्शन वाला रह सकता है.
25640 से 25770 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस
HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह का कहना है कि निफ्टी ने 25372 के स्विंग लो को इंट्राडे में तोड़ा जरूर, लेकिन बाद में उसी के ऊपर बंद हुआ. इससे साफ है कि फिलहाल ट्रेंड ब्रेकडाउन नहीं बल्कि उतार चढ़ाव वाली चाल जारी है. करीबी सपोर्ट 200 DEMA के पास 25240 पर है. ऊपर की ओर 25640 से 25770 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
