NSDL का बड़ा धमाका! Q4 रिजल्ट्स के बाद फोकस में स्टॉक, 200% डिविडेंड का ऐलान; रखें शेयरों पर नजर
गुरुवार को NSDL का शेयर BSE पर 0.19 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 880.85 रुपये पर बंद हुआ. इंट्राडे में भी शेयर 0.19 प्रतिशत ऊपर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.27 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 10.11 प्रतिशत की कमजोरी आई है.

NSDL के शेयर फिर निवेशकों के रडार पर हैं. कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़ा है. गुरुवार को कंपनी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली थी. सबसे अहम बात ये है कि कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का भी गिफ्ट दिया है. यह डिविडेंड 200 फीसदी का है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही है. अब देखना होगा कि नतीजों और डिविडेंड के बाद शेयरों में तेजी लौटती है या नहीं?
Q4FY26 रिजल्ट्स
कंपनी का नेट प्रॉफिट Q4FY26 में 8.17 प्रतिशत बढ़कर 90.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 83.29 करोड़ रुपये था. तुलनात्मक तौर पर, दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का मुनाफा 89.67 करोड़ रुपये रहा था. ऑपरेशंस से रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली. यह 26 प्रतिशत बढ़कर 458.25 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 363.66 करोड़ रुपये था.
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है.
शेयर का प्रदर्शन
गुरुवार को NSDL का शेयर BSE पर 0.19 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 880.85 रुपये पर बंद हुआ. इंट्राडे में भी शेयर 0.19 प्रतिशत ऊपर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.27 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 10.11 प्रतिशत की कमजोरी आई है. 30 अप्रैल 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 17,617 करोड़ रुपये रहा, जबकि पीई रेशियो 46.39 है. अगर 52-वीक हाई की बात करें तो इसने 1425 रुपये का हाई बनाया था. वहीं, 788 रुपये का 52-वीक लो बनाया है.
कंपनी के बारे में
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) एक SEBI रजिस्टर्ड मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन है, जो भारत के वित्तीय बाजारों के लिए मजबूत डिपॉजिटरी सिस्टम उपलब्ध कराती है. कंपनी टेक्नोलॉजी के जरिए मार्केट की एफिशिएंसी बढ़ाने, रिस्क कम करने और सिस्टम को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है.
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.