इस मल्टीबैगर FMCG स्टॉक ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 26000% से ज्यादा रिटर्न; ₹1 लाख को बना दिया ₹2.49 करोड़

Nurture Well Industries Ltd ने 5 वर्ष में निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर सुर्खियां बटोरी हैं. यह FMCG माइक्रो-कैप शेयर 0.14 रुपये से बढ़कर 34.90 रुपये तक पहुंचा और करीब 26,000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया. इस दौरान 1 लाख रुपये का निवेश 2.49 करोड़ रुपये में बदल गया है. कंपनी बिस्किट, कुकीज और प्रोसेस्ड फूड कारोबार में सक्रिय है.

मल्टीबैगर स्टॉक Image Credit: canva/money9live

Nurture Well Industries Ltd: भारतीय शेयर बाजार में मल्टीबैगर शेयरों की चर्चा हमेशा निवेशकों को आकर्षित करती है. ऐसा ही एक माइक्रो-कैप FMCG शेयर इन दिनों चर्चा में है, जिसने सिर्फ 5 वर्ष में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. Nurture Well Industries Ltd का शेयर 19 मई 2021 को जहां 0.14 रुपये के स्तर पर था, वहीं 24 अप्रैल 2026 को यह बढ़कर 34.90 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान शेयर ने करीब 26,239 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया. अगर किसी निवेशक ने 5 वर्ष पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 2,49,28,571 रुपये हो जाती.

शेयर में क्यों आई इतनी तेजी?

कंपनी के मजबूत बिजनेस विस्तार, बढ़ती आय, निर्यात कारोबार और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग को इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है. कंपनी बिस्किट, कुकीज और प्रोसेस्ड फूड सेगमेंट में काम करती है और इसके ब्रांड्स में Richlite, Funtreat और Canberra जैसे नाम शामिल हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 813 करोड़ रुपये है. हालांकि यह अभी अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 46 रुपये से करीब 24 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

क्या करती है कंपनी?

Nurture Well Industries Ltd, जिसे पहले Integrated Industries Limited के नाम से जाना जाता था, एक FMCG कंपनी है. कंपनी ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड कारोबार करती है. कंपनी की सहायक इकाई Nurture Well Foods Limited राजस्थान के नीमराना में बिस्किट निर्माण संयंत्र चलाती है. इस प्लांट की क्षमता 3,400 मीट्रिक टन प्रति माह है और यहां ऑटोमेटेड टेक्नोलॉजी के जरिए उत्पादन होता है.

भारत और विदेश में मजबूत पकड़

कंपनी के पास उत्तर भारत में 150 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स हैं. साथ ही इसका कारोबार अफ्रीका और मध्य-पूर्व समेत 9 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. फिलहाल कंपनी की लगभग 80 फीसदी आय विदेशी बाजारों से और 20 फीसदी आय भारत से आती है. कंपनी अगले 3 वर्षों में इसे 50:50 अनुपात तक लाने की योजना पर काम कर रही है.

विस्तार पर बड़ा दांव

कंपनी नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है, जिसके अगले 18 से 24 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है. इससे FY28-FY29 से आय में बड़ा योगदान मिलने की संभावना है. कंपनी कुल 400 से 450 करोड़ रुपये कैपेक्स की योजना पर काम कर रही है. मैनेजमेंट का मानना है कि इस निवेश के बाद कारोबार 1,500 करोड़ रुपये टर्नओवर तक पहुंच सकता है.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

Q3 FY26 में कंपनी की आय 45.7 फीसदी बढ़कर 290 करोड़ रुपये पहुंच गई. इसी दौरान नेट प्रॉफिट 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 93.75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी का EBITDA मार्जिन 10 फीसदी है, जिसे अगले 2 से 3 वर्षों में 15 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें: IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.