फिनटेक में नया बादशाह! 62% मार्जिन के साथ Zerodha को छोड़ा पीछे, रेवेन्यू बढ़कर हुआ ₹1505 करोड़

Groww ने हाल ही में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. कभी सिर्फ नए यूजर्स जोड़ने वाली कंपनी के तौर पर देखी जाने वाली Groww अब मुनाफे और मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए जानी जा रही है. कंपनी ने न सिर्फ ग्राहकों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि उनसे ज्यादा कमाई भी शुरू कर दी है. यही वजह है कि Groww अब देश की सबसे बड़ी रिटेल ब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है.

Groww Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Groww: भारत में ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं और अब इस सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. Groww ने हाल ही में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. कभी सिर्फ नए यूजर्स जोड़ने वाली कंपनी के तौर पर देखी जाने वाली Groww अब मुनाफे और मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए जानी जा रही है.

कंपनी ने न सिर्फ ग्राहकों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि उनसे ज्यादा कमाई भी शुरू कर दी है. यही वजह है कि Groww अब देश की सबसे बड़ी रिटेल ब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है. इसके साथ ही कंपनी के मुनाफे और मार्जिन में भी तेज बढ़त देखने को मिली है. यह संकेत देता है कि कंपनी अब एक मजबूत और टिकाऊ बिजनेस मॉडल की तरफ बढ़ रही है.

Groww बनी नंबर-1 ब्रोकिंग कंपनी

Groww अब भारत की सबसे बड़ी रिटेल ब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है. कंपनी के पास करीब 1.29 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं.
इसने Zerodha को भी पीछे छोड़ दिया है. कंपनी की कमाई में तेज बढ़ोतरी हुई है. Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 1,505 करोड़ रुपये हो गया. मुनाफा भी बढ़कर 686 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Groww और Zerodha में किसके पास अधिक यूजर्स

कंपनी20252026
Groww1,29,21,2101,29,39,127
Zerodha78,88,96468,93,753
Angel Broking75,77,87867,62,906
ICICI Securities19,46,88220,87,410
Upstox (RKSV)27,47,33019,87,928
HDFC Securities15,25,05813,91,568
Kotak Securities14,84,03813,82,817
SBICAP Securities9,81,47711,63,930
Dhan9,71,76010,37,032
Motilal Oswal Securities10,14,8759,01,790
Paytm Money6,64,2948,76,693
सोर्स: NSE

मार्जिन में बड़ी छलांग

कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 62% हो गया है. पिछले साल यह करीब 48-49% था. यह दिखाता है कि कंपनी अब ज्यादा कुशल तरीके से काम कर रही है. अब कंपनी सिर्फ नए यूजर्स जोड़ने पर निर्भर नहीं है. यूजर्स ज्यादा ट्रेडिंग कर रहे हैं और नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे कंपनी की कमाई बढ़ रही है.

मजबूत बैलेंस शीट

कंपनी पर कर्ज बहुत कम है. इससे उसे नए बिजनेस और टेक्नोलॉजी में निवेश करने में आसानी मिलती है. Groww अब AI, वेल्थ मैनेजमेंट और नए प्रोडक्ट्स में निवेश कर रही है. इससे आगे ग्रोथ के नए मौके मिल सकते हैं. कंपनी की कमाई ट्रेडिंग पर निर्भर है. अगर मार्केट में उतार-चढ़ाव कम हुआ तो कमाई प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.