Opening Bell: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23450 के पार; SBI और ITC में 1-1% की बढ़त

Opening Bell: बुधवार के सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स पर भारी बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतें $100 प्रति बैरल के स्तर से ऊपर चली गईं.

शेयर बाजार. Image Credit: Tv9

Highlights

  • तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के स्तर से ऊपर.
  • पिछले कारोबार में भारी बिकवाली के बाद Nifty IT में वापसी.
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे गिरकर 95.33 पर आ गया.

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, गुरुवार 10 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. इस तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बनी रहीं.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

शुरुआती कारोबार में SBI, Axis Bank और ITC सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि M&M और Tata Steel सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में रहे.

IT में रिकवरी, ऑटो में गिरावट

पिछले कारोबार में भारी बिकवाली के बाद Nifty IT में वापसी हुई. वहीं, ऑटो और फार्मा इंडेक्स टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

रुपया हुआ कमजोर

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे गिरकर 95.33 पर आ गया, क्योंकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार चली गई, जिससे भारत के आयात बिल को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गईं.

यह भी पढ़ें: तेल की कीमतों में तूफानी तेजी, क्रूड ऑयल 100 डॉलर के पार; जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत