गिरते बाजार में ये शेयर मचा रहा गदर! निवेशकों को मिला ₹270 डिविडेंड का गिफ्ट, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने इंटरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई 2026 तय की है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में 7 मई 2026 को बाजार बंद होने तक दर्ज रहेगा, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे. इस दौरान कंपनी के शेयर करीब 5.49 प्रतिशत चढ़कर 8,573 रुपये तक पहुंच गए. यह तेजी Q4 FY26 के मजबूत नतीजों और डिविडेंड ऐलान के बाद आई है.

डिविडेंड स्टॉक Image Credit: money9 live AI image

Dividend Stocks : गुरुवार को बाजार में कमजोरी के बीच IT सेक्टर के शेयर दबाव में रहे, लेकिन Oracle Financial Services Software (OFSS) में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 5.49 प्रतिशत चढ़कर 8,573 रुपये तक पहुंच गया. यह तेजी Q4 FY26 के मजबूत नतीजों और डिविडेंड ऐलान के बाद आई है. बोर्ड ने FY26 के लिए 270 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह दिखाता है कि कंपनी की कैश पोजिशन मजबूत है और वह शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने की स्थिति में है.

Q4 में मजबूत प्रदर्शन

तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का रेवेन्यू 1,965.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,065.2 करोड़ रुपये हो गया, यानी 5.1 प्रतिशत की बढ़त. वहीं प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 609.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये हो गया, जो करीब 38.1 प्रतिशत की शानदार बढ़त है. सालाना आधार (YoY) पर भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दिखाई. रेवेन्यू 1,716.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,065.2 करोड़ रुपये हो गया, यानी 20.3 प्रतिशत की बढ़त. PAT 643.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो करीब 30.7 प्रतिशत की ग्रोथ है.

FY26 में भी ग्रोथ बरकरार

पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 7,672.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 6,846.8 करोड़ रुपये से 12 प्रतिशत ज्यादा है. सालाना मुनाफा 2,379.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,639.3 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 10.9 प्रतिशत की बढ़त.

बिजनेस सेगमेंट का हाल

कंपनी की ज्यादातर कमाई प्रोडक्ट लाइसेंस और उससे जुड़े कामों से आई, जिससे 6,941.6 करोड़ रुपये का योगदान मिला. वहीं IT सॉल्यूशंस और कंसल्टिंग से 730.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया. इससे साफ है कि कंपनी का फोकस प्रोडक्ट बेस्ड बिजनेस पर मजबूत है.

कब है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने इंटरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई 2026 तय की है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में 7 मई 2026 को बाजार बंद होने तक दर्ज रहेगा, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे.

सोर्स-NSE

मार्जिन में जबरदस्त सुधार

Q4 में कंपनी का EBIT मार्जिन करीब 54 प्रतिशत रहा, जो पिछले क्वार्टर के 43 प्रतिशत से काफी ज्यादा है. प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) भी 857.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,120.1 करोड़ रुपये हो गया, जो मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन को दिखाता है.

कंपनी का बिजनेस

Oracle Financial Services Software एक प्रमुख IT कंपनी है, जो बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए सॉफ्टवेयर और सॉल्यूशंस देती है. कंपनी का ग्लोबल प्रेजेंस मजबूत है और यह डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड और फाइनेंशियल एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देती है.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.