Paytm के शेयर हिट करेंगे ऑल टाइम हाई लेवल, एक्सपर्ट ने कहा 1900 रुपये के पार जाने की उम्मीद

Paytm Share Price Target: Paytm का शेयर दोपहर के कारोबार में 7.59 फीसदी की बढ़त के साथ 1,194 रुपये पर ट्रेड कर रहा थे. पिछले एक साल में इस शेयर में 36 फीसदी की बढ़त हुई है, जो बेंचमार्क Nifty 50 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन है. आने वाले समय में शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

Paytm शेयर Image Credit: Getty image

Paytm Share Price Target: गुरुवार सुबह के कारोबार में One 97 Communications (पेटीएम) के शेयर करीब 7 फीसदी से अधिक तक उछल गए. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस फिनटेक कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने मुनाफे में जबरदस्त सुधार दिखाया और पहली बार पूरे साल का मुनाफा दर्ज किया. Paytm का शेयर दोपहर के कारोबार में 7.59 फीसदी की बढ़त के साथ 1,194 रुपये पर ट्रेड कर रहा थे. पिछले एक साल में इस शेयर में 36 फीसदी की बढ़त हुई है, जो बेंचमार्क Nifty 50 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन है. इसी दौरान Nifty 50 इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली थी.

कंपनी का जोरदार वित्तीय प्रदर्शन

शेयरों में यह तेजी तब आई, जब Paytm ने Q4 FY26 के लिए 184 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट बताया. पिछले साल इसी समय कंपनी को 540 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. यह सुधार कंपनी के कामकाज में बेहतर प्रदर्शन और फाइनेंशियल सर्विस के वितरण में बढ़ोतरी की वजह से हुआ. कंपनी ने पहली बार पूरे साल प्रॉफिट भी कमाया, और FY26 के लिए 552 करोड़ रुपये का PAT दर्ज किया.

रेवेन्यू में उछाल

इस तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 18.4 फीसदी बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA पिछले साल इसी समय हुए 88 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले इस बार 132 करोड़ रुपये के मुनाफे में बदल गया. EBITDA मार्जिन 5 फीसदी रहा. कंपनी ने इस सुधार के मुख्य कारणों के तौर पर ऑपरेटिंग लेवरेज और लागत पर नियंत्रण को बताया.

ऑल टाइम हाई जाएगा शेयर

लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अंशुल जैन ने पेटीएम के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि मंथली चार्ट पर आईपीओ बेस्ड ब्रेकआउट है. 980 रुपये के आसपास और तीन महीने के डाउन मूव लगाकर स्टॉक 32 फीसदी टूटा. फिर उसको रीटेस्ट किया. आज के सेशन में स्टॉक ने 10, 20, 50 मूविंग एवरेज डेली और मंथली दोनों गैप के साथ निकाला है.

उन्होंने कहा कि स्टॉक इनिशियल 1400 से 1450 रुपये के आसपास जा रहा है और आईपीओ बेस ब्रेकाउट का ऑल टाइम हाई 1955 रुपये है. यानी पेटीएम का स्टॉक 1955 रुपये तक जा सकता है. मौजूदा लेवल नई खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए 1075 रुपये का स्टॉप लॉस लगाएं. 1400 से 1450 रुपये शॉर्ट टर्म और 1955 रुपये लॉन्ग टर्म में शेयर जा सकता है.

पेमेंट्स और लेंडिंग बिजनेस

नतीजों से यह भी पता चला कि Paytm के पेमेंट्स और लेंडिंग बिजनेस में तेजी बनी हुई है. Q4 में कंज्यूमर UPI की कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू में पिछले साल के मुकाबले 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि हर महीने ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़कर 7.7 करोड़ हो गई. फाइनेंशियल सर्विसेज से होने वाली कमाई पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी बढ़कर 750 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पेमेंट सर्विसेज से होने वाली कमाई 1,265 करोड़ रुपये रही.

यह भी पढ़ें: Bajaj Auto के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, शेयर में जोरदार उछाल के संकेत, जानें- टारगेट प्राइस और सलाह

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.