PC Jeweller और Kalyan समेत 10% तक उछले ये ज्‍वेलरी स्‍टॉक, दमदार Q4 नतीजे सहित इस वजह से मिला बूस्‍ट

कमजोर बाजार के बावजूद PC Jeweller समेत कई ज्‍वेलरी स्‍टॉक में 10% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली. Q4FY26 के दमदार नतीजों, मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और घटते कर्ज ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

jewellery stock Image Credit: canva/AI image

Jewellery Stocks: शेयर बाजार की शुरुआत भले ही कमजोर रही हो, लेकिन इनके बीच ज्वेलरी शेयरों में जोरदार चमक देखी गई.मंगलवार को इनके शानदार प्रदर्शन ने निवेशकों को चौंका दिया. PC Jeweller, Kalyan Jewellers और Senco Gold के शेयरों में जबरदस्‍त खरीदारी देखने को मिली. जिसके चलते ये शेयर 10% तक उछल गए.

सबसे ज्यादा चमक पीसी ज्‍वेलर (PC Jeweller) के शेयर में देखने को मिली, यह स्टॉक 9.6% उछलकर ₹9.29 तक पहुंच गया. वहीं Kalyan Jewellers ने भी दमदार प्रदर्शन किया. इसके शेयर करीब 4% चढ़कर ₹437.45 पर पहुंच गए. जबकि Senco Gold के शेयर भी 3 फीसद चढ़कर करीब332 रुपये पर पहुंच गए. शेयरों में यह तेजी Q4FY26 के मजबूत बिजनेस अपडेट और कीमती धातुओं के बेस इंपोर्ट प्राइस में कमी की खबरों के चलते आई है.

रेवेन्‍यू ग्रोथ में इजाफा

PC Jeweller ने Q4 में 32% सालाना रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की और FY26 में करीब 49% की बढ़ोतरी दिखाई. साथ ही कंपनी ने अपने कर्ज में 23% की कमी कर बैलेंस शीट मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है और जल्द debt-free बनने का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ें: इन 3 शेयरों पर लट्टू हुए FIIs, 25% से सीधे 46% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, क्‍या आने वाली है बड़ी तेजी

बिक्री में बढ़ोतरी

Kalyan Jewellers ने भी दमदार प्रदर्शन किया. कंपनी ने Q4 में 64% और पूरे FY26 में 42% की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. भारत में इसकी बिक्री 65% से ज्यादा बढ़ी, जबकि मिडिल ईस्ट ऑपरेशंस ने भी 45% की ग्रोथ दिखाई. कंपनी ने इस दौरान नए शोरूम खोलकर अपने नेटवर्क को और मजबूत किया है.

सेल्‍स ग्रोथ बनी वजह

Senco Gold ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. कंपनी ने Q4 में 46% और पूरे साल में करीब 35% की ग्रोथ दर्ज की. शादी के सीजन की मजबूत मांग और 34% के स्‍टोर सेल्‍स ग्रोथ ने कंपनी की कमाई को बढ़ाया. इसके अलावा कंपनी ने 201 शोरूम का आंकड़ा पार करते हुए विस्तार जारी रखा है और FY27 में 20-25 नए स्टोर खोलने की योजना बनाई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.