कभी ₹2 से कम का था ये छुटकू स्टॉक, अब हुआ ₹45 के पार, 5 साल में ₹1 लाख के बने ₹26 लाख
One Point One Solutions Ltd ने 5 साल में 2500% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल बना दिया है. मजबूत बिजनेस मॉडल और रिटेल निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी ने इसे मल्टीबैगर स्टॉक बना दिया है.
Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स सामने आए हैं, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर मालामाल कर दिया. वैसे तो पेनी स्टॉक जोखिम भरे माने जाते हैं, लेकिन कुछ अपने दमदार परफॉर्मेंस और रिटर्न से निवेशकों को चौकाते हैं. इन्हीं में एक नाम है One Point One Solutions Ltd, जिसने पिछले कुछ साल में जबरदस्त परफॉर्म किया है. इसने खुद को एक मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में स्थापित किया है. तो कैसा रहा इस शेयर का ग्राफ, कैसा है कंपनी का बैकग्राउंड, यहां करें चेक.
कंपनी का कारोबार
One Point One Solutions कंपनी कई सेक्टर्स में अपनी सेवाएं देती है. इनमें कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ऑटोमेशन, फाइनेंस और अकाउंटिंग आउटसोर्सिंग, हेल्थकेयर और लीगल सपोर्ट शामिल है. यह मुख्य रूप से बैंकिंग, फिनटेक, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है.
5 साल में 2500% से ज्यादा रिटर्न
इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में करीब 2,533% का रिटर्न दिया है. साल 2021, अप्रैल में इस शेयर की कीमत ₹1.75 थी. जो अब बढ़कर करीब ₹45.64 तक पहुंच चुका है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी रकम बढ़कर करीब ₹26 लाख हो चुकी होती.
2021 से पलटा खेल
इस स्टॉक की असली तेजी 2021 से शुरू हुई और जुलाई 2024 तक जारी रही. इस दौरान शेयर में करीब 3,946% की जबरदस्त उछाल आई और यह ₹77.50 के अपने ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया. हालांकि हाल के महीनों में शेयर में कुछ गिरावट देखने को मिली है, लेकिन लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी मजबूत बना हुआ है.
रिटेल निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी
इस स्टॉक की ग्रोथ में रिटेल निवेशकों की अहम भूमिका रही है. दिसंबर तिमाही तक करीब 37.8% हिस्सेदारी छोटे निवेशकों के पास है. 60,000 से ज्यादा निवेशकों ने इसमें निवेश किया हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल! Mazagon Dock, RVNL, Nestle India समेत बड़े नाम लिस्ट में
₹1 लाख को बना दिया ₹20.31 लाख! इस Smallcap शेयर ने 5 साल में दिया 1931% रिटर्न, अब भी बड़ी कहानी बाकी
1088% तक रिटर्न, ₹33600 करोड़ का डिफेंस बाजार! मजबूत ऑर्डर बुक वाली इन 2 कंपनियों पर रखें नजर
