छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं ये 3 पेनी स्‍टॉक्‍स, 3 महीने में दिया 52% तक रिटर्न, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर

Spinaroo समेत कुछ और पेनी स्टॉक्स ने 2026 में अब तक 45% से 52% तक का दमदार रिटर्न दिया है.कम कीमत के बावजूद इन कंपनियों के फंडामेंटल्स और ग्रोथ प्लान ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. हालांकि हाई रिटर्न के साथ जोखिम भी ज्यादा है, इसलिए निवेश से पहले कुछ बातों को जानना जरूरी है.

penny stocks returns Image Credit: canva/AI image

Penny Stocks: शेयर बाजार में हर निवेशक का सपना होता है कम जोखिम में ज्यादा रिटर्न कमाए. इसी तलाश में कई निवेशक पेनी स्टॉक्स की ओर भी रुख करते हैं. कम कीमत वाले ये छोटे शेयर जहां तेजी से दौड़ लगाते हैं, वहीं गिरावट में बड़ा नुकसान भी करा सकते हैं. मगर कछ चुनिंदा छुटकू कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो अपने मजबूत फंडामेंटल्‍स की वजह से अच्‍छा प्रदर्शन करती हैं. जिससे इनके मल्‍टीबैगर बनने के चांसेज रहते हैं. आज हम आपको 3 ऐसे ही पेनी स्‍टॉक्‍स के बारे में बताएंगे जिन्‍होंने 2026 में अब तक करीब 450 फीसदी तक की तेजी दिखाई है.

क्या होते हैं पेनी स्टॉक्स?

पेनी स्टॉक्स वो कंपनियां होती हैं जिनका शेयर प्राइस आमतौर पर ₹50 या ₹100 से कम होता है और मार्केट कैप भी छोटा होता है. इनमें ग्रोथ की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन जोखिम भी उतना ही बड़ा होता है.

Spinaroo Commercial

स्‍प्निारो कमर्शियल को पैकेजिंग सेक्टर का उभरता खिलाड़ी माना जाता है. 2012 में शुरू हुई यह कंपनी एल्युमिनियम फॉयल, कंटेनर और पेपर कप बनाती है. इसके अलावा यह पेपर कप मशीनरी का भी कारोबार करती है. कोलकाता में इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जहां कोटिंग, लैमिनेशन और प्रिंटिंग की सुविधा इन-हाउस मौजूद है. कंपनी ने अगस्त 2025 में नई प्रिंटिंग मशीन लगाई, जिससे क्षमता बढ़ी है. आगे कंपनी अपनी नई क्षमता के दम पर ग्रोथ बढ़ाने की कोशिश में है. निवेशकों को उम्‍मीद है कि कैपेक्स से कमाई बढ़ेगी. इससे शेयर के बेहतर रिटर्न देने की उम्‍मीद है. FY25 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹14.4 मिलियन हो गया, हालांकि सेल्स में हल्की गिरावट रही.

शेयर का प्रदर्शन

Spinaroo Commercial के शेयर की कीमत 1 जनवरी 2026 में 38.75 रुपये थी, जो अब बढ़कर 58.90 रुपये हो चुकी है. यानी साल 2026 में ही इसने करीब 52% का शानदार रिटर्न दिया है. इसका ऑल टाइम हाई 83.77 रुपये रहा है.

Premier Polyfilm

कंपनी का पोर्टफालियो काफी डाइवर्सिफाइड है. कंपनी PVC फ्लोरिंग, आर्टिफिशियल लेदर और विनाइल प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल ऑटो, इंफ्रा और कंज्यूमर सेक्टर में होता है. पिछले कुछ सालों में कंपनी की सेल्स 12% CAGR और मुनाफा 33% CAGR से बढ़ा है. जनवरी 2026 में मजबूत Q3 नतीजों के बाद शेयर में 25% से ज्यादा की तेजी आई. डाइवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो कंपनी को अलग-अलग सेक्टर की मांग का फायदा उठाने में मदद करता है.

शेयर का प्रदर्शन

Premier Polyfilm के शेयर की वर्तमान कीमत 60.89 रुपये है. 1 जनवरी 2026 को इसके शेयर की कीमत 40.63 रुपये थी, लो इस समय बढ़कर 60 से ज्‍यादा हो गई है. इस दौरान इसने करीब 50% का रिटर्न दिया है. इसके शेयर का 52 वीक हाई 67 रुपये रहा है.

यह भी पढ़ें: निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट! अगले हफ्ते 2 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर जानें कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग

Narmada Agrobase

यह कंपनी कॉटन सीड और कैटल फीड का कारोबार करती है.ये एग्री सेक्टर में विस्तार की तैयारी में है. इसके पास 150+ होलसेल और 1000+ रिटेल नेटवर्क है, जिससे बाजार में मजबूत पकड़ बनी हुई है.हालांकि पिछले 5 साल में सेल्स की ग्रोथ धीमी रही, लेकिन मुनाफा 39% CAGR से बढ़ा है. कंपनी अब इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार की योजना बना रही है और अगले 3 साल में एक्सपोर्ट का हिस्सा 15-20% तक ले जाने का लक्ष्य है.

शेयर का प्रदर्शन

Narmada Agrobase के शेयर की कीमत अभी 31.43 रुपये है, जबकि 1 जनवरी 2026 को इसके भाव 21.75 रुपये थे. ऐसे में इस साल इसने लगभग 45% तक का रिटर्न दिया है. शेयर का 52 वीक हाई 35.99 रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹100 से सस्‍ते इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी का टेलीकॉम से डिफेंस तक बड़ा दांव, अब ₹580 करोड़ के कैपेक्‍स से बूस्‍ट की तैयारी

3 हिस्सों में बंटा Quess Corp, शेयर लुढ़का 52 वीक लो के पास, दिग्गजों ने लगाया है दांव, आप क्या करेंगे?

₹1.85 लाख करोड़ के डिफेंस बूम, ये 2 छोटे शेयर बन सकते हैं बड़ा धमाका, 9 महीनों में 53% तक की ग्रोथ

10 टुकड़ों में बंटेगा इस फर्नीचर कंपनी का शेयर, बोर्ड से मिली स्‍टॉक स्प्लिट की मंजूरी, दिख सकती है हलचल

सिगरेट से लेकर FMCG तक ITC की ताकत, लेकिन क्या मंदी में भी रहेगा नंबर वन? रिटर्न ऑन इक्विटी करीब 27%

Nifty 500 में लगी आग! 1 महीने में कई दिग्गज शेयर 43% तक टूटे; बैंकिंग-एनर्जी सेक्टर बने टॉप लूजर्स