निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट! अगले हफ्ते 2 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर जानें कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज और बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज अगले हफ्ते महावीर जयंती और गुड फ्राइडे पर 2 दिन बंद रहेंगे. छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग हफ्ता छोटा रहेगा. इसलिए निवेशकों को पहले से प्लानिंग करनी होगी. इसके अलावा आने वाले दिनों में कब-कब शेयर बजार बंद होगा यहां देखें पूरा कैलेंडर.

share market holidays Image Credit: canva/AI image

Stock Market Holidays: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता छुट्टियों से भरा रहने वाला है. देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेंगे. इससे पहले 26 मार्च यानी गुरुवार को भी शेयर बाजार बंद था. इस दिन राम नवमी के कारण छुट्टी थी. जिसके चलते ट्रेडिंग नहीं हो पाई थी. अब आने वाले सप्‍ताह में भी निवेशकों को ट्रेडिंग के कम मौके मिलेंगे. तो कब-कब शेयर बाजार रहेगा बंद और आने वाले महीनों में और कौन-सी पड़ेंगी छुट्टियां, यहां देखें एनएसई और बीएसई का पूरा हॉलीडे कलेंडर.

मंगलवार और शुक्रवार को बाजार बंद

NSE यानी नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती और शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे. इस दिन शेयरों की खरीद-फरोख्‍त नहीं हो सकेगी. ऐसे में निवेशकों को अपने ट्रेडिंग प्लान और रणनीति पहले से बनानी होगी. छुट्टियों के चलते वोलैटिलिटी भी बढ़ सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी.

आगामी छुट्टियों की लिस्‍ट

14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
1 मई: महाराष्ट्र दिवस
28 मई: बकरीद
26 जून: मुहर्रम
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
20 अक्टूबर: दशहरा
10 नवंबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर: क्रिसमस

MCX पर क्या रहेगा असर?

  • तय हॉलीडे्ज में शेयर बाजार भले ही पूरी तरह से बंद होंगे, लेकिन कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) का शेड्यूल थोड़ा अलग रहेगा.
  • महावीर जयंती, 31 मार्च को सुबह का सेशन (9 बजे से 5 बजे तक) बंद रहेगा. मगर शाम का सेशन (5 बजे से 11:30 बजे तक) चालू रहेगा.
  • गुड फ्राइडे,3 अप्रैल को पूरा दिन यानी सुबह और शाम दोनों सेशन बंद रहेंगे.
  • आंबेडकर जयंती, 14 अप्रैल को भी एमसीएक्‍स में सुबह का सेशन बंद और शाम का सेशन खुला रहेगा.