उधर PM मोदी ने दी मेलोनी को ‘मेलोडी’…इधर Parle Industries में लगा अपर सर्किट, पर नहीं कोई कनेक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो वायरल क्या हुआ, शेयर बाजार में Parle Industries के शेयरों में अचानक अपर सर्किट लग गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का ‘मेलोडी’ बॉन्ड एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है. पीएम मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में रोम पहुंचकर मेलोनी को ₹1 वाली मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डाला, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
लेकिन इस मीठी डिप्लोमेसी का शेयर बाजार में एक बेहद हैरान करने वाला और मजेदार साइड इफेक्ट देखने को मिला. वीडियो आते ही शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी ‘पार्ले इंडस्ट्रीज’ (Parle Industries) के शेयरों में अचानक रॉकेट जैसी तेजी आ गई और स्टॉक में अपर सर्किट लग गया.
नाम के कन्फ्यूजन में लग गया अपर सर्किट?
बुधवार सुबह शेयर बाजार में मेलोडी टॉफी के इस वीडियो के बाद एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिला. ‘पार्ले इंडस्ट्रीज’ का शेयर सुबह ₹4.95 पर खुला था और बाजार की गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहा था. लेकिन जैसे ही दोपहर को मेलोनी ने X पर वीडियो शेयर कर मेलोडी टॉफी की तारीफ की, वैसे ही इस स्टॉक में खरीदारी की बाढ़ आ गई. दोपहर 2 बजे तक कंपनी का शेयर करीब 5% के अपर सर्किट के साथ ₹5.25 पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि शेयरों में यह अचानक आई तेजी एक जैसा नाम (पार्ले) होने की वजह से आने की संभावना है.

Parle Product है मेलोडी की असली मालिक
इस हैरान करने वाली तेजी पर बाजार के जानकारों का कहना है कि यह केवल एक जैसे नाम का असर हो सकता है. असल में, इटली की पीएम को जो ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की गई है, उसे पार्ले प्रोडक्ट्स (Parle Products) कंपनी बनाती है (जो पार्ले-जी बिस्कुट भी बनाती है). यह पूरी तरह से एक प्राइवेट कंपनी है और शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है.
दूसरी तरफ, जिस कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है, वो पार्ले इंडस्ट्रीज (Parle Industries) है. इस कंपनी का मेलोडी टॉफी या एफएमसीजी सेक्टर से कोई लेना-देना नहीं है. यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर रीसाइक्लिंग के बिजनेस में है. विश्लेषकों के मुताबिक, कई बार निवेशक एक जैसे नाम वाली कंपनियों को लेकर उत्साहित हो जाते हैं, और इस बार भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: मेलोडी खाओ खुद जान जाओ! जिस Melody टॉफी को PM मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट, उसे बनाती है ये कंपनी
दोपहर होते-होते निवेशकों की चांदी
- मौजूदा मार्केट कैप: ₹24 करोड़
- 52-वीक हाई: ₹17.44
- 52-वीक लो: ₹4.11
शेयर बाजार में इस तरह का ट्रेंड नया नहीं है, लेकिन इस घटना ने यह जरूर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, बिना किसी सीधे कनेक्शन के भी बाजार में ‘अपर सर्किट’ का ट्रिगर बन सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अमेरिका के डेटा सेंटर और पाइपलाइन बूम से चमके ये 2 भारतीय स्टॉक! 1705% तक दिया रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार
कमोडिटी डेरिवेटिव्स में बढ़ेगी लिक्विडिटी? SEBI कर रहा पोजिशन लिमिट की समीक्षा, जल्द आएंगे नए नियम!
₹1.86 लाख करोड़ की योजना से खुलेगा बड़ा मौका! ट्रांसमिशन सेक्टर के ये 2 स्टॉक्स चर्चा में, दिया 338% तक रिटर्न; रखें नजर
