123% बढ़ी कमाई, 88% उछला मुनाफा… फिर क्यों दबाव में आया PN Gadgil का शेयर?

PN Gadgil Jewellers ने FY26 में बेहतर ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी की बिक्री, मुनाफा और EBITDA में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि दूसरी तरफ कंपनी के मार्जिन में गिरावट भी दर्ज हुई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है. शेयर में दबाव देखने को मिला और 15 मई 2026 को कंपनी का शेयर करीब 10 फीसदी तक टूट गया.

ज्वेलरी स्टॉक Image Credit: Money9live

PN Gadgil Jewellers: देश की जानी-मानी ज्वेलरी कंपनी PN Gadgil Jewellers ने FY26 में बेहतर ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी की बिक्री, मुनाफा और EBITDA में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि दूसरी तरफ कंपनी के मार्जिन में गिरावट भी दर्ज हुई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है.

करीब 200 साल पुरानी यह ज्वेलरी कंपनी अब तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी नए शहरों में स्टोर खोल रही है और युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए फॉर्मेट पर भी काम कर रही है. इसके बावजूद शेयर में दबाव देखने को मिला और 15 मई 2026 को कंपनी का शेयर करीब 10 फीसदी तक टूट गया.

Q4 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की कुल आय करीब ₹3,544 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 123 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का Gross Profit बढ़कर ₹344 करोड़ पहुंच गया. वहीं EBITDA करीब 52 फीसदी बढ़कर ₹166 करोड़ रहा. हालांकि EBITDA Margin घटकर 4.7 फीसदी रह गया. कंपनी का Net Profit भी करीब 45.6 फीसदी बढ़कर ₹90 करोड़ पहुंच गया.

पूरे साल में कैसी रही ग्रोथ

  • पूरे FY26 में कंपनी की आय करीब ₹10,739 करोड़ रही, जो पिछले साल से लगभग 40 फीसदी ज्यादा है.
  • वहीं कंपनी का सालाना मुनाफा करीब 88 फीसदी बढ़कर ₹409 करोड़ पहुंच गया.
  • ROCE और ROE जैसे अहम संकेतकों में भी सुधार देखने को मिला है.

कौन सा बिजनेस सबसे तेजी से बढ़ा

  • कंपनी के Retail Business की आय करीब 50 फीसदी बढ़ी.
  • वहीं E-commerce कारोबार में 105 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
  • Franchise Business की आय भी करीब 83 फीसदी बढ़ी है.

तेजी से बढ़ा रही स्टोर नेटवर्क

PN Gadgil Jewellers अब तेजी से नए स्टोर खोल रही है. FY26 की शुरुआत में कंपनी के पास 53 स्टोर थे, जो साल के अंत तक बढ़कर 78 हो गए. कंपनी ने उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे नए राज्यों में भी एंट्री की है. FY27 में कंपनी 25 और नए स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है.

कंपनी ने युवा ग्राहकों के लिए LiteStyle by PNG नाम से नया फॉर्मेट शुरू किया है. इसमें हल्की और कम कीमत वाली ज्वेलरी बेची जाती है. कंपनी का मानना है कि इससे नए ग्राहकों को जोड़ने और मार्जिन सुधारने में मदद मिल सकती है.

आखिर मार्जिन पर दबाव क्यों

  • Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की बढ़ती कीमतें कंपनी के मार्जिन पर दबाव डाल रही हैं.
  • इसके अलावा अगर सरकार Gold Import Duty बढ़ाती है, तो लागत और बढ़ सकती है.
  • कंपनी का कर्ज भी बढ़ा है. FY26 में Borrowings बढ़कर ₹1,569 करोड़ पहुंच गई हैं.
  • ऐसे में तेजी से विस्तार के दौरान Working Capital संभालना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती रहेगा.

निवेशकों के लिए क्या संकेत

कंपनी की ग्रोथ कहानी फिलहाल मजबूत दिखाई दे रही है. Retail Expansion, E-commerce और LiteStyle Strategy कंपनी के लिए लंबी अवधि में फायदा पहुंचा सकती है. हालांकि बढ़ती लागत, कर्ज और मार्जिन पर दबाव जैसे जोखिमों पर नजर रखना भी जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: 62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.