शेयर बाजार में बड़ी गिरावट… देश की टॉप 10 कंपनियों में ₹3.12 लाख करोड़ की आई भारी कमी

टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों का कुल Market Cap करीब ₹3.12 लाख करोड़ घट गया. इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान Reliance Industries को हुआ. Middle East तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये में कमजोरी और महंगाई की चिंता की वजह से बाजार में दबाव बढ़ा. इसी कारण निवेशकों ने बड़े शेयरों में बिकवाली की. पिछले हफ्ते BSE Sensex करीब 2,090 अंक यानी 2.7 फीसदी गिर गया.

टॉप 10 मार्केट कैप Image Credit: Money9live/Canva

Market Cap: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसका असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी साफ दिखाई दिया. टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों का कुल Market Cap करीब ₹3.12 लाख करोड़ घट गया. इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान Reliance Industries को हुआ.

Middle East तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये में कमजोरी और महंगाई की चिंता की वजह से बाजार में दबाव बढ़ा. इसी कारण निवेशकों ने बड़े शेयरों में बिकवाली की. पिछले हफ्ते BSE Sensex करीब 2,090 अंक यानी 2.7 फीसदी गिर गया. वहीं NSE Nifty में भी करीब 533 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

Reliance को सबसे बड़ा नुकसान

Reliance Industries का Market Cap करीब ₹1.34 लाख करोड़ घटकर ₹18.08 लाख करोड़ रह गया. यह पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी रही.

SBI, TCS और Bajaj Finance भी दबाव में

State Bank of India का Market Cap करीब ₹52,245 करोड़ घट गया. वहीं Tata Consultancy Services यानी TCS की वैल्यूएशन में करीब ₹47,415 करोड़ की गिरावट आई. Bajaj Finance का Market Cap भी करीब ₹27,892 करोड़ कम हो गया.

HDFC Bank और ICICI Bank पर भी असर

HDFC Bank का Market Cap करीब ₹20,630 करोड़ घटा. वहीं ICICI Bank की वैल्यूएशन में करीब ₹14,290 करोड़ की कमी आई.

L&T, HUL और LIC भी नहीं बच सके

Larsen & Toubro का Market Cap करीब ₹9,078 करोड़ घट गया. वहीं Hindustan Unilever और Life Insurance Corporation of India में भी गिरावट दर्ज की गई.

सिर्फ Bharti Airtel ने दिखाई मजबूती

इस गिरावट भरे बाजार में Bharti Airtel अकेली ऐसी कंपनी रही, जिसका Market Cap बढ़ा. कंपनी की वैल्यूएशन करीब ₹42,470 करोड़ बढ़कर ₹11.60 लाख करोड़ पहुंच गई.

बाजार में गिरावट की वजह क्या रही

कच्चे तेल की कीमतें $105 प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से बाजार में चिंता बढ़ी. इससे Imported Inflation, सरकारी खर्च और कंपनियों के Margin पर दबाव बढ़ने का डर है. इसके अलावा रुपये की कमजोरी और Middle East में जारी तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई.

कंपनीMarket Cap में बदलावनया Market Cap
Reliance Industries₹1,34,445 करोड़ की गिरावट₹18.08 लाख करोड़
State Bank of India₹52,245 करोड़ की गिरावट₹8.88 लाख करोड़
Tata Consultancy Services₹47,415 करोड़ की गिरावट₹8.19 लाख करोड़
Bajaj Finance₹27,892 करोड़ की गिरावट₹5.66 लाख करोड़
HDFC Bank₹20,630 करोड़ की गिरावट₹11.82 लाख करोड़
ICICI Bank₹14,290 करोड़ की गिरावट₹8.92 लाख करोड़
Larsen & Toubro₹9,078 करोड़ की गिरावट₹5.37 लाख करोड़
Hindustan Unilever₹3,970 करोड़ की गिरावट₹5.33 लाख करोड़
Life Insurance Corporation of India₹2,182 करोड़ की गिरावट₹5.05 लाख करोड़
Bharti Airtel₹42,470 करोड़ की बढ़त₹11.60 लाख करोड़

सबसे मूल्यवान कंपनियां कौन सी रहीं

गिरावट के बावजूद Reliance Industries देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank और State Bank of India का स्थान रहा. आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा तय कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.