Market Cap: SBI, TCS और Airtel की वैल्यू ₹44,000 करोड़ तक घटी, Reliance-HDFC Bank रहे फायदे में

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच SBI, Bharti Airtel, TCS और L&T समेत चार बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू करीब 1 लाख करोड़ रुपये घट गई. वहीं Reliance, HDFC Bank और Bajaj Finance जैसी कंपनियों ने बढ़त दर्ज की. जानिए किस कंपनी को कितना फायदा और नुकसान हुआ.

मार्केट कैप Image Credit: Money9 Live

Top 10 companies market cap loss: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला. एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं दूसरी तरफ देश की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट दर्ज की गई. खासतौर पर सरकारी बैंक SBI को सबसे बड़ा झटका लगा. निवेशकों की चिंता के बीच टॉप-10 कंपनियों में से 4 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 1 लाख करोड़ रुपये घट गया. बाजार पर अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की सतर्कता का असर साफ दिखा.

SBI को सबसे बड़ा नुकसान

पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान State Bank of India को हुआ. बैंक की मार्केट वैल्यू 44,722 करोड़ रुपये घटकर 9.41 लाख करोड़ रुपये रह गई. इसके अलावा Bharti Airtel का बाजार पूंजीकरण 31,167 करोड़ रुपये कम हुआ और कंपनी की वैल्यू 11.18 लाख करोड़ रुपये पर आ गई.

आईटी सेक्टर की दिग्गज Tata Consultancy Services यानी TCS की मार्केट वैल्यू भी 28,456 करोड़ रुपये घट गई. वहीं इंफ्रा कंपनी Larsen & Toubro को 5,371 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

इन कंपनियों को हुआ फायदा

जहां कुछ कंपनियों को नुकसान हुआ, वहीं कई बड़ी कंपनियों की वैल्यू में तेजी भी देखने को मिली. HDFC Bank की मार्केट वैल्यू 15,425 करोड़ रुपये बढ़कर 12.02 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई. Bajaj Finance ने भी 11,486 करोड़ रुपये जोड़े.

इसके अलावा Reliance Industries, Hindustan Unilever, ICICI Bank और Life Insurance Corporation of India की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 11 May: 24,500 पर अटका बाजार, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोमवार को कैसी रहेगी चाल?

बाजार में क्यों रहा दबाव?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने बाजार की धारणा को कमजोर किया. हालांकि, सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 414 अंक और निफ्टी 178 अंक चढ़ने में सफल रहे. इसके बावजूद निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.