सेंसेक्स की गिरावट से टॉप-10 कंपनियों को ₹2.18 लाख करोड़ का झटका, एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान; देखें लिस्ट
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई कमजोरी से देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 की संयुक्त मार्केट कैप में 2.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. भारती एयरटेल को सबसे बड़ा झटका लगा, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर अकेली ऐसी कंपनी रही जिसकी वैल्यूएशन बढ़ी.
Top 10 Companies Market Cap: भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेज गिरावट का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों पर भी साफ दिखाई दिया. टॉप-10 कंपनियों में से 9 की संयुक्त बाजार पूंजी यानी मार्केट कैप में कुल मिलाकर 2,18,902.09 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई. इस गिरावट में सबसे बड़ा झटका भारती एयरटेल को लगा. पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,590 अंक यानी 1.92 फीसदी टूट गया, जिससे बड़े शेयरों पर दबाव बना रहा. टॉप-10 कंपनियों की सूची में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ही ऐसी कंपनी रही, जिसकी मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
किस कंपनी को कितना नुकसान?
- सबसे ज्यादा गिरावट भारती एयरटेल के मार्केट कैप में आई. कंपनी का मूल्यांकन 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया.
- एचडीएफसी बैंक की बाजार पूंजी 37,580.1 करोड़ रुपये घटकर 13,65,659.38 करोड़ रुपये पर आ गई.
- देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 34,846.12 करोड़ रुपये कम होकर 18,86,832.66 करोड़ रुपये रह गया.
- बजाज फाइनेंस की वैल्यू 20,316.41 करोड़ रुपये घटकर 6,20,070.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में 18,180.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,53,872.59 करोड़ रुपये पर सिमट गया.
- एलआईसी (LIC) की वैल्यू 14,990.24 करोड़ रुपये घटकर 5,37,213.68 करोड़ रुपये रह गई.
- लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का बाजार पूंजीकरण 13,714.85 करोड़ रुपये कम होकर 5,88,837.39 करोड़ रुपये हो गया.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मार्केट वैल्यू 13,061.33 करोड़ रुपये घटकर 11,09,520.23 करोड़ रुपये रह गई.
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मार्केट कैप 10,360.03 करोड़ रुपये घटकर 9,86,986.64 करोड़ रुपये पर आ गया.
एकमात्र फायदे में रही HUL
इन सबके बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सकारात्मक प्रदर्शन किया. कंपनी की मार्केट वैल्यू में 5,462.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका कुल मूल्यांकन 5,49,393.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
कंपनी पहले की मार्केट कैप (₹ करोड़) बदलाव (₹ करोड़) बाद की मार्केट कैप (₹ करोड़) रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,21,678.78 -34,846.12 18,86,832.66 एचडीएफसी बैंक 14,03,239.48 -37,580.10 13,65,659.38 एसबीआई 11,22,581.56 -13,061.33 11,09,520.23 भारती एयरटेल 11,27,705.37 -55,852.12 10,71,853.25 आईसीआईसीआई बैंक 9,97,346.67 -10,360.03 9,86,986.64 टीसीएस 9,72,053.48 -18,180.89 9,53,872.59 बजाज फाइनेंस 6,40,387.00 -20,316.41 6,20,070.59 लार्सन एंड टुब्रो 6,02,552.24 -13,714.85 5,88,837.39 एलआईसी 5,52,203.92 -14,990.24 5,37,213.68 हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) 5,43,930.37 +5,462.81 5,49,393.18
टॉप वैल्यूएशन में कौन आगे?
गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा. बाजार में आई कमजोरी का असर दिग्गज कंपनियों पर भी दिखा. निवेशकों की सतर्कता और व्यापक बिकवाली के चलते बड़ी कंपनियों की वैल्यूएशन में भारी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि चुनिंदा शेयरों में मजबूती भी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें- Bonus Stock: 1 के बदले 4 शेयर फ्री देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय; 3 साल में 1100% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
Latest Stories
Share Market Today: शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, Nifty और Sensex में मामूली बढ़त, जानें क्या है वजह
इन तीन डेट फ्री कंपनियों पर रखें नजर, भाव ₹100 से भी कम, 5 साल में 4400% तक उछला शेयर, फंडामेंटल्स भी दमदार
Stocks to Watch: Wipro-RVNL समेत इन 18 कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर, शेयरों में दिख सकती है हलचल
