गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कहां पहुंच गई नेटवर्थ

भारत के दो बड़े उद्योगपति Gautam Adani और Mukesh Ambani के बीच अमीरी की दौड़ में बड़ा बदलाव आया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है.

Who is Richest Person in India Asia Image Credit: TV9

Who is Richest Person in India Asia: भारत के दो बड़े उद्योगपति Gautam Adani और Mukesh Ambani के बीच अमीरी की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ताजा आंकड़ों के अनुसार गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उनकी कुल संपत्ति में इस साल अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले सबसे अमीर शख्स होने का तमगा मुकेश अंबानी के पास था. रिपोर्ट के अनुसार, इन दिग्गजों की कंपनियों के शेयर में उतार-चढ़ाव के बाद कुल नेटर्वथ में बदलाव आया है. इसके बाद Most Richest Person की लिस्ट में बदलाव आया है.

अडानी की संपत्ति में तेज बढ़ोतरी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर लगभग 92.6 अरब डॉलर हो गई है. इस साल उनकी संपत्ति में करीब 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी इसका मुख्य कारण रही है. हाल ही में एक ही दिन में उनकी संपत्ति में लगभग 3.5 अरब डॉलर का उछाल भी देखा गया.

अंबानी की संपत्ति में गिरावट

वहीं मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब करीब 90.8 अरब डॉलर रह गई है. इस साल उनकी संपत्ति में लगभग 16.9 अरब डॉलर की कमी आई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव इसका मुख्य कारण माना जा रहा है. हालांकि, हाल के दिनों में उनकी संपत्ति में मामूली बढ़त भी दर्ज की गई है.

दुनिया के अमीरों में भी बदलाव जारी

सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई बड़े अरबपतियों की संपत्ति में भी इस साल उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. Elon Musk अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. वहीं कई बड़े नामों जैसे बर्नार्ड अर्नॉल्ट, बिल गेट्स और वॉरेन बफेट की संपत्ति में भी कमी आई है. यह बदलाव दिखाता है कि शेयर बाजार और कारोबार के प्रदर्शन के आधार पर अमीरों की सूची लगातार बदलती रहती है.

यह भी पढ़ें: युद्ध से तबाह सऊदी-कतर-खाड़ी देशो का तेल इंफ्रा, $60 बिलियन की चोट, दुनिया में सप्लाई संकट का खतरा