HDFC vs ICICI: किसमें कितना दम, रिजल्ट के बाद कहां लगाएं दांव, कौन बनेगा पोर्टफोलियो का स्टार?
ICICI Bank के लिए ब्रोकरेज ने वैल्यूएशन मल्टीपल को 2.9x से घटाकर 2.7x किया है, लेकिन FY28 के ABV पर रोलओवर के साथ टारगेट प्राइस 1,825 रुपये कर दिया है और ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है. वहीं, HDFC Bank के लिए ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1,150 रुपये से घटाकर 1,100 रुपये कर दिया गया है, हालांकि ‘BUY’ रेटिंग बरकरार है.
HDFC vs ICICI : बैंकिंग सेक्टर के दो बड़े प्राइवेट खिलाड़ी ICICI Bank और HDFC Bank ने अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं. इन नतीजों ने बाजार में नई बहस छेड़ दी है कि मौजूदा समय में किस बैंक का प्रदर्शन बेहतर है और निवेशकों को कहां पैसा लगाना चाहिए. एक तरफ ICICI Bank ने मजबूत ग्रोथ और एसेट क्वालिटी से प्रभावित किया है, तो वहीं HDFC Bank कुछ मोर्चों पर दबाव में नजर आया है. ऐसे में ब्रोकरेज PL Capital ने भी इन दोनों पर अपनी राय दी है. आइए जानते हैं कि रिजल्ट के बाद कहां दांव लगाना चाहिए?
ICICI Bank
- PL Capital के मुताबिक, ICICI Bank का तिमाही प्रदर्शन दमदार रहा. बेहतर लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी के चलते बैंक ने उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए. कोर PAT अनुमान से करीब 10 फीसदी ज्यादा रहा, जबकि कोर PPoP अनुमान के अनुरूप रहा. लोन ग्रोथ 6 फीसदी QoQ रही, जो अनुमान (4.5 फीसदी) से बेहतर है.
- बैंक ने H1CY26 में घटती ब्याज दरों के चलते सतर्क रुख अपनाया था, लेकिन इसके बाद ग्रोथ में लगातार सुधार देखने को मिला. इसी के चलते FY26-28 के लिए लोन CAGR को 14 फीसदी तक बढ़ाया गया है. बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है, जहां CET-1 16.4 फीसदी, LCR 126 फीसदी और प्रावधान बफर 84bps है. बेहतर लोन ग्रोथ, कम खर्च और कम प्रावधान के चलते कोर PAT अनुमान में औसतन 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.
- ब्रोकरेज ने वैल्यूएशन मल्टीपल को 2.9x से घटाकर 2.7x किया है, लेकिन FY28 के ABV पर रोलओवर के साथ टारगेट प्राइस 1,825 रुपये कर दिया है और ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है.
- इस स्टॉक का मौजूदा भाव 1,363 रुपये के आसपास है और इंट्राडे में करीब 1.2 फीसदी की तेजी पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में 3.11 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है, हालांकि तिमाही आधार पर 1.27 फीसदी और एक साल में करीब 3.11 फीसदी की गिरावट रही है.
HDFC Bank
- HDFC Bank का तिमाही प्रदर्शन अपेक्षाकृत नरम रहा. कोर PAT 173 अरब रुपये रहा, जो अनुमान से करीब 5 फीसदी कम है. इसकी मुख्य वजह NII और फीस इनकम में कमजोरी रही. हालांकि एसेट क्वालिटी नियंत्रण में रही, जिससे प्रावधान घटे हैं. डिपॉजिट ग्रोथ 8.6 फीसदी QoQ रही, जिसे बैंक ने ग्रैन्युलर डिपॉजिट्स पर फोकस का नतीजा बताया है. बैंक के अनुसार LDR कोई बड़ी चिंता नहीं है, हालांकि LCR 114 फीसदी पर थोड़ा कम है. FY26-28 के दौरान लोन/डिपॉजिट CAGR 12 फीसदी/13 फीसदी रहने का अनुमान है, जिसके लिए 4.0-4.5 ट्रिलियन रुपये डिपॉजिट की जरूरत हो सकती है.
- ब्रोकरेज ने NIM और फीस के अनुमानों में कटौती करते हुए कोर PAT अनुमान औसतन 3 फीसदी घटाया है. सेक्टर में ग्रोथ और NIM को लेकर सतर्क रुख के चलते वैल्यूएशन मल्टीपल 2.5x से घटाकर 2.2x किया गया है और टारगेट प्राइस 1,150 रुपये से घटाकर 1,100 रुपये कर दिया गया है, हालांकि ‘BUY’ रेटिंग बरकरार है.
- मौजूदा भाव 801.15 रुपये के आसपास है और इंट्राडे में करीब 0.16 फीसदी की हल्की बढ़त पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में 1.13 फीसदी की गिरावट रही है, जबकि तिमाही में 13.66 फीसदी और एक साल में 15.96 फीसदी की कमजोरी दर्ज हुई है.
नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- प्रमोटर्स की बड़ी खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगातार बढ़ा रहे होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹3,550 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही 15% उछला SWREL शेयर, ऑर्डर बुक ₹10,000 करोड़ पार; 28 देशों में मजबूत मौजूदगी
कचरे से करोड़ों की कमाई… ‘अर्बन माइनिंग’ से ₹2 लाख करोड़ का मौका, ये 3 स्टॉक्स आगे; 5 साल में 2000% तक का रिटर्न
बाजार खुलते ही चमके ये 2 अनमोल रत्न! एक झटके में 13% से ज्यादा उछले; क्या आपके पोर्टफोलियों में शामिल?
