₹3781 सस्ती हुई चांदी, ₹1100 लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश के प्रमुख शहरों में ताजा रेट जारी हो गए हैं. 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शहरवार अंतर देखने को मिल रहा है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट.

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट Image Credit: money9 live

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में 5 जून को गिरावट देखने को मिली है. रिटेल मार्केट से लेकर एमसीएक्स (MCX) तक दोनों कीमती धातुओं के भाव कमजोर बने हुए हैं. MCX पर सोना 1,140 रुपये सस्ता हुआ, तो वहीं चांदी की कीमतों में 3,781 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. गोल्ड 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 2.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए आज बाजार में क्या हैं ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख कैसा है.

रिटेल मार्केट में सस्ता हुआ सोना-चांदी

रिटेल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट वाला सोना 1,070 रुपये की कमी के साथ 1,58,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसमें 0.67% की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट आई है और यह 3,420 रुपये सस्ती होकर 2,62,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. चांदी में 1.29% की गिरावट दर्ज की गई है. कुल मिलाकर, आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दाम कमजोर बने हुए हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिल सकती है.

सोना-चांदीवर्तमान कीमतबदलाव (रुपये में)प्रतिशत बदलावइकाई
सोना (Gold)₹1,58,560.00-₹1,070.000.67% गिरावटप्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver)₹2,62,170.00-₹3,420.001.29% गिरावटप्रति किलोग्राम
Source – Bullions

MCX पर रेट

एमसीएक्स (MCX) मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 0.72% की कमजोरी के साथ 1,58,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1.40% की गिरावट के साथ 2,61,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. सोना 1,140 रुपये सस्ता हुआ, तो वहीं चांदी की कीमतों में 3,781 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

Source – MCX

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)18 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹15,796₹14,479₹12,159
मुंबई₹15,610₹14,309₹11,707
दिल्ली₹15,625₹14,324₹11,722
कोलकाता₹15,610₹14,309₹11,707
बेंगलुरु₹15,610₹14,309₹11,707
हैदराबाद₹15,610₹14,309₹11,707
केरल₹15,610₹14,309₹11,707
पुणे₹15,610₹14,309₹11,707
वडोदरा₹15,615₹14,314₹11,712
अहमदाबाद₹15,615₹14,314₹11,712
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
चेन्नई₹2,849₹28,490₹2,84,900
मुंबई₹2,799₹27,990₹2,79,900
दिल्ली₹2,799₹27,990₹2,79,900
कोलकाता₹2,799₹27,990₹2,79,900
बेंगलुरु₹2,799₹27,990₹2,79,900
हैदराबाद₹2,849₹28,490₹2,84,900
केरल₹2,849₹28,490₹2,84,900
पुणे₹2,799₹27,990₹2,79,900
वडोदरा₹2,799₹27,990₹2,79,900
अहमदाबाद₹2,799₹27,990₹2,79,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: चांदी के आयात पर सरकार की सख्ती, अब DGFT की मंजूरी के बिना नहीं होगा इम्पोर्ट, जानें पूरा मामला