हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23500 के करीब; Rajesh Exports में फिर लोअर सर्किट

निफ्टी 50 में खरीदारी का जोर कुछ चुनिंदा दिग्गज शेयरों में देखने को मिला. Adani Enterprises, Dr. Reddy's Laboratories, Bajaj Finserv, ICICI Bank और Apollo Hospitals शुरुआती कारोबार में प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर, Cipla और Coal India के शेयर दबाव में रहे और निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे.

BSE Image Credit: Money 9 Live

Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को पॉजिटिव शुरुआत देखने को मिली. निवेशकों की नजरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं. बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है. वहीं, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के भाषण पर भी नजर रखेंगे, जिससे महंगाई और आर्थिक विकास को लेकर आगे की दिशा के संकेत मिल सकते हैं.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 252.58 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,612.59 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में 66.50 अंकों यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 23,483.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान 223 शेयरों में बढ़त, 95 शेयरों में गिरावट और 8 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. कारोबार के दौरान आईटी और रियल्टी शेयरों में तेजी देखने को मिली.

निफ्टी के टॉप गेनर्स

निफ्टी 50 में खरीदारी का जोर कुछ चुनिंदा दिग्गज शेयरों में देखने को मिला. Adani Enterprises, Dr. Reddy’s Laboratories, Bajaj Finserv, ICICI Bank और Apollo Hospitals शुरुआती कारोबार में प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे.

निफ्टी के टॉप लूजर्स

वहीं, दूसरी ओर, Cipla और Coal India के शेयर दबाव में रहे और निफ्टी के प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे.

रुपये में मजबूती

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती के साथ खुला. शुक्रवार को रुपया 95.72 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 95.79 प्रति डॉलर था.

राजेश एक्सपोर्ट्स लोअर सर्किट में

Rajesh Exports के शेयरों में शुक्रवार को भारी दबाव देखने को मिला. कंपनी का शेयर 4.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.73 रुपये पर लोअर सर्किट में कारोबार कर रहा था, जिससे निवेशकों की धारणा फिलहाल कमजोर नजर आ रही है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1000 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 234 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 398 अंकों की कमजोरी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 4 जून को फ्लैट कारोबार रहा था. सेंसेक्स 14 अंक की तेजी के साथ 74,360 पर बंद हुआ था. निफ्टी में 11 अंकों की बढ़त के साथ 23,417 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही थी.

इसे भी पढ़ें- Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.