गोल्डमैन सैक्स ने खरीदे इस कंपनी के 1.13 करोड़ शेयर, कुछ घंटे में खुलेगा बाजार…अभी से टिका लें शेयर पर निगाह
ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. गोल्डमैन सैक्स ने ओपन मार्केट डील के जरिए ₹210 करोड़ में 1.13 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे हैं.
Stock in Focus 5 June: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज यानी शुक्रवार को मशहूर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘Groww’ की पेरेंट कंपनी, बिलियनब्रेन गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) का स्टॉक बड़े फोकस में रहने वाला है. दिग्गज ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने गुरुवार को एक ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए वेंचर कैपिटल फर्म ‘Friale’ से कंपनी के 1.13 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीद लिए हैं. यह ब्लॉक डील करीब ₹210.43 करोड़ में पूरी हुई है.
इस बड़ी डील के बाद गुरुवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.64% की बढ़त के साथ ₹190.05 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई पर यह 0.67% बढ़कर ₹190.16 पर रहा.
ब्लॉक डील की बड़ी बातें
- BSE से मिले ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक, गोल्डमैन सैक्स ने यह खरीदारी अपनी सहयोगी इकाई ‘गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई’ के जरिए की है.
- फर्म ने कुल 1,13,43,750 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो बेंगलुरु स्थित इस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में 0.18% हिस्सेदारी के बराबर है.
- यह डील ₹185.50 प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुई है.
- दूसरी तरफ, ‘Friale’ ने ठीक इतने ही शेयर बाजार में बेचे हैं.
SEBI से मिली एक और बड़ी मंजूरी
इसी हफ्ते सोमवार को बाजार नियामक सेबी ने अमेरिका के ‘स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स’ (SSGA) को ग्रो एसेट मैनेजमेंट (Groww AMC) में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है. यह डील पूरी होने के बाद, एसेट मैनेजर कंपनी में SSGA के पास 4.85% वोटिंग राइट्स और 22.94% की इकोनॉमिक हिस्सेदारी आ जाएगी. बता दें कि पिछले महीने ही पीक XV पार्टनर्स, रिबिट कैपिटल और वाई कॉम्बिनेटर जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी इस प्लेटफॉर्म में अपनी 4.71% हिस्सेदारी ₹5,326 करोड़ में बेची थी.
चौथी तिमाही (Q4) में बंपर मुनाफा
मुनाफे के मामले में भी कंपनी ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया है. अप्रैल में जारी नतीजों के मुताबिक, मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का टैक्स चुकाने के बाद शुद्ध लाभ (PAT) दोगुने से अधिक बढ़कर ₹686 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹309 करोड़ था.
यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: Ola Electric, Aurobindo Pharma, CG Power समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 81% की सालाना बढ़त के साथ ₹1,536 करोड़ रही. मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी के कुल ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या 2.16 करोड़ और एक्टिव यूजर्स बेस 1.67 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि कुल कस्टमर एसेट्स ₹3 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गए हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस Low PE वाले शेयर ने पकड़ी रफ्तार! FY26 में मुनाफा 63% बढ़ा, एक महीने से लगातार भाग रहा स्टॉक
SEBI की चेतावनी के बाद फोकस में ICICI बैंक के शेयर, आज बाजार में दिख सकती है हलचल
गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर! 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड इश्यू को मिली मंजूरी, रखें शेयरों पर नजर
