Delhi Metro यात्रियों को मिलेगी राहत, अब चलेंगी 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप; DMRC ने बढ़ाई ट्रेन सर्विस
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा और प्राइवेट वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए सोमवार से 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप चलाने का फैसला लिया है. इसके लिए छह अतिरिक्त ट्रेनों को तैनात किया जाएगा. DMRC का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने से ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियंत्रण में मदद मिलेगी.
DMRC Additional Train Trips: दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और प्राइवेट वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने घोषणा की है कि अब मेट्रो में अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप चलाई जाएंगी. इसका मकसद लोगों को प्राइवेट गाड़ियों की जगह मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
DMRC के मुताबिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट एनर्जी सेविंग, इकोनॉमी मजबूत और एनवायरमेंट सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार से 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप शुरू की जाएंगी. इसके लिए छह नई ट्रेनों को भी सर्विस में लगाया जाएगा. आने वाले समय में जरूरत के अनुसार अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सर्विस शुरू की जा सकती हैं.
सोमवार से चलेंगी 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप
DMRC ने बताया कि सोमवार से मेट्रो नेटवर्क पर 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप शुरू की जाएंगी. इसके लिए छह अतिरिक्त ट्रेनों को तैनात किया जाएगा. इससे यात्रियों को पीक आवर में ज्यादा सुविधा मिलेगी. मेट्रो प्रशासन का मानना है कि इससे भीड़ कम होगी और यात्रा आसान बनेगी. दिल्ली में रोजाना लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं. ऐसे में अतिरिक्त ट्रिप यात्रियों के लिए राहत साबित हो सकती हैं.
वाहनों का इस्तेमाल कम करने पर जोर
दिल्ली मेट्रो का उद्देश्य लोगों को प्राइवेट वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के लिए प्रेरित करना है. DMRC का कहना है कि मेट्रो यात्रा न केवल सस्ती है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है. दिल्ली में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मेट्रो सर्विस के विस्तार से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने में मदद मिल सकती है. इससे ईंधन की बचत भी होगी.
पर्यावरण और एनर्जी बचत पर फोकस
DMRC ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम एनर्जी एफिशिएंसी और एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन में अहम भूमिका निभाती है. मेट्रो सेवा के इस्तेमाल से कार्बन एमिशन कम होता है. इसके अलावा यह शहर में ट्रैफिक दबाव को भी कम करने में मदद करता है. दिल्ली जैसे महानगर में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है. ऐसे में मेट्रो सेवाओं का विस्तार पर्यावरण के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है. सरकार भी सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है.
यह भी पढ़ें- Fuel Price Hike: ऑफिस के पास घर लें या दूर सस्ते फ्लैट में रहें? घर चुनने से पहले जानें पेट्रोल का हिसाब
यात्रियों की बढ़ती संख्या को मिलेगा राहत
दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ समय से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. खासकर ऑफिस समय में ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है. अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप शुरू होने से यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलने की उम्मीद है. DMRC का कहना है कि इसका मकसद यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है.
Latest Stories
Fuel Price Hike: ऑफिस के पास घर लें या दूर सस्ते फ्लैट में रहें? घर चुनने से पहले जानें पेट्रोल का हिसाब
कार की स्पीड से तय होता है पेट्रोल खर्च… जानिए कितनी रफ्तार देती है सबसे ज्यादा माइलेज
भारत में यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, रेट 110 रुपये के पार; इन शहरों के लोग चुकाएंगे सबसे ज्यादा पैसा
