Fuel Price Hike: ऑफिस के पास घर लें या दूर सस्ते फ्लैट में रहें? घर चुनने से पहले जानें पेट्रोल का हिसाब
नौकरीपेशा लोगों के सामने नया सवाल खड़ा हो गया है. क्या ऑफिस के पास महंगा किराया देकर रहना ज्यादा सही है या फिर दूर सस्ते घर में रहकर रोज लंबा सफर करना बेहतर है. हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में CNG भी महंगी हो गई है.
Fuel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद अब शहरों में रहने वाले नौकरीपेशा लोगों के सामने नया सवाल खड़ा हो गया है. क्या ऑफिस के पास महंगा किराया देकर रहना ज्यादा सही है या फिर दूर सस्ते घर में रहकर रोज लंबा सफर करना बेहतर है. हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में CNG भी महंगी हो गई है.
ऐसे में अब लोगों का मासिक बजट फिर चर्चा में आ गया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी आई है. इसका असर भारत में ईंधन की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है. अब लोग सिर्फ किराया नहीं, बल्कि रोज ऑफिस आने-जाने का खर्च और समय भी जोड़कर फैसला लेने लगे हैं.
अभी कितना महंगा हुआ ईंधन
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं CNG की कीमत भी दिल्ली में ₹79.09 प्रति किलो और मुंबई में ₹84 प्रति किलो हो गई है. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर और पाइप गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ऑफिस के पास रहना कितना महंगा
- आइए पूरी गणित को समझने के लिए साकेत और सतीश का उदाहरण लेते है. मान लिजिए साकेत दिल्ली के Defence Colony में रहता है और उसका ऑफिस Barakhamba में है.
- उसका रोज का सफर करीब 8 किलोमीटर का है और कार से ऑफिस पहुंचने में लगभग 18 मिनट लगते हैं.
- साकेत एक 1BHK फ्लैट के लिए करीब ₹70,000 किराया देता है. उसकी कार 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.
- ऑफिस आने-जाने में उसे महीने में करीब 22 लीटर पेट्रोल लगता है. मौजूदा कीमत के हिसाब से उसका मासिक पेट्रोल खर्च करीब ₹2,150 बैठता है.
- यानि किराया और पेट्रोल मिलाकर उसका कुल मासिक खर्च करीब ₹72,150 हो जाता है.
दूर रहने पर कितना बचता है पैसा
- दूसरी तरफ सतीश Gaur City में रहता है और रोज करीब 28 किलोमीटर दूर Barakhamba ऑफिस जाता है.
- उसे आने-जाने में रोज लगभग 56 किलोमीटर सफर करना पड़ता है. इस वजह से उसे महीने में करीब 77 लीटर पेट्रोल खर्च करना पड़ता है.
- मौजूदा कीमत के हिसाब से उसका पेट्रोल खर्च करीब ₹7,530 प्रति महीना आता है.
- लेकिन उसका किराया सिर्फ ₹17,000 है. ऐसे में किराया और पेट्रोल मिलाकर उसका कुल खर्च करीब ₹24,530 बनता है.
आखिर कौन सा विकल्प बेहतर
अगर सिर्फ पैसों की बात करें, तो ऑफिस से दूर रहना अभी भी काफी सस्ता पड़ रहा है. लेकिन इसके साथ लंबा सफर, ट्रैफिक, तनाव और समय की बर्बादी जैसी परेशानियां भी जुड़ी हैं. जहां साकेत सिर्फ 18 मिनट में ऑफिस पहुंच जाता है, वहीं सतीश को रोज एक घंटे से ज्यादा का सफर करना पड़ता है. यानी बढ़ती ईंधन कीमतों के दौर में अब लोगों को सिर्फ किराया नहीं, बल्कि समय, आराम और मानसिक तनाव का हिसाब भी जोड़कर फैसला लेना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका! पेट्रोल और डीजल ₹3 महंगा, जानें नई कीमतें
Latest Stories
कार की स्पीड से तय होता है पेट्रोल खर्च… जानिए कितनी रफ्तार देती है सबसे ज्यादा माइलेज
भारत में यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, रेट 110 रुपये के पार; इन शहरों के लोग चुकाएंगे सबसे ज्यादा पैसा
बच्चों के कमरे में AC चलाते समय रखिए पानी की बाल्टी, मिलेगा ये बड़ा फायदा
