भारत में यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, रेट 110 रुपये के पार; इन शहरों के लोग चुकाएंगे सबसे ज्यादा पैसा

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. हैदराबाद देश के सबसे महंगे फ्यूल मार्केट बनकर उभरा है, जबकि कुछ शहरों में डीजल भी 100 रुपये के करीब पहुंच गया है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया तनाव के कारण ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ा है.

पेट्रोल-डीजल Image Credit: Thing Nong Nont/Moment/Getty Images

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 15 मई को जारी नए रेट के बाद कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर डीजल भी 100 रुपये के करीब पहुंच चुका है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर अब भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. नई कीमतों के बाद दक्षिण और पूर्वी भारत के कई शहर देश के सबसे महंगे फ्यूल मार्केट बन गए हैं.

हैदराबाद में सबसे महंगा पेट्रोल

हैदराबाद देश के प्रमुख शहरों में सबसे महंगे पेट्रोल वाला शहर बन गया है. यहां पेट्रोल की कीमत 3.39 रुपये बढ़कर 110.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई. इसके बाद तिरुवनंतपुरम दूसरे स्थान पर रहा, जहां पेट्रोल 3.37 रुपये महंगा होकर 110.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 3.29 रुपये बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं पटना में पेट्रोल 108.55 रुपये और जयपुर में 108.19 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत 106.64 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

शहरपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)बढ़ोतरी (रुपये/लीटर)
नई दिल्ली97.77+3.00
मुंबई106.64+3.10
कोलकाता108.74+3.29
चेन्नई103.90+3.10
गुरुग्राम98.29+2.99
नोएडा98.04+3.30
बेंगलुरु106.17+3.21
भुवनेश्वर104.57+3.60
चंडीगढ़97.27+2.97
हैदराबाद110.89+3.39
जयपुर108.19+3.16
लखनऊ97.58+2.85
पटना108.55+3.01
तिरुवनंतपुरम 110.75+3.37

डीजल भी 100 रुपये के करीब

डीजल की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है. तिरुवनंतपुरम में डीजल की कीमत 3.37 रुपये बढ़कर 99.63 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे अधिक है. हैदराबाद में डीजल 98.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं भुवनेश्वर में डीजल 96.11 रुपये, चेन्नई में 95.47 रुपये और कोलकाता में 95.13 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

शहरडीजल कीमत (रुपये/लीटर)बढ़ोतरी (रुपये/लीटर)
नई दिल्ली90.67+3.00
मुंबई93.14+3.11
कोलकाता95.13+3.11
चेन्नई95.47+3.08
गुरुग्राम90.77+3.00
नोएडा91.31+3.50
बेंगलुरु94.10+3.11
भुवनेश्वर96.11+3.56
चंडीगढ़85.25+2.80
हैदराबाद98.96+3.26
जयपुर93.43+2.94
लखनऊ90.87+3.01
पटना94.63+2.85
तिरुवनंतपुरम 99.63+3.37

दिल्ली अब भी थोड़ा सस्ता

राजधानी नई दिल्ली अभी भी देश के अपेक्षाकृत सस्ते फ्यूल मार्केट में शामिल है. यहां पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई. माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण आने वाले समय में ईंधन कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Kalyan Jewellers में भारी बिकवाली, 10 महीने में 41% गिरकर 52-वीक लो पर, डूबे ₹27130 करोड़! जानें आउटलुक