5 रुपये से कम वाले पेनी स्टॉक में FII का बड़ा दांव, लगातार 2 दिन से रॉकेट बना शेयर; निवेशक रखें रडार पर

5 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक Davangere Sugar Company Limited में विदेशी संस्थागत निवेशक द्वारा 18.25 करोड़ रुपये की बल्क डील के बाद शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. मॉरीशस स्थित फंड ने कंपनी के 5 करोड़ शेयर खरीदे हैं. एथेनॉल और क्लीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं के बीच निवेशकों की नजर अब इस स्टॉक पर टिक गई है.

पेनी स्टॉक्स Image Credit: money9live.com

Penny Stock: 5 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक Davangere Sugar Company Limited के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मॉरीशस स्थित विदेशी संस्थागत निवेशक Craft Emerging Market Fund PCC द्वारा कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बाद शेयर में करीब 5 फीसद का उछाल दर्ज किया गया. बल्क डील की खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में तेजी से बढ़ती दिखाई दी है.

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 14 मई 2026 को Craft Emerging Market Fund PCC ने कंपनी के 5 करोड़ शेयर खरीदे. यह निवेश फंड की दो इकाइयों Citadel Capital Fund और Elite Capital Fund के जरिए किया गया. दोनों फंड्स ने 2.5-2.5 करोड़ शेयर खरीदे. यह डील 3.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पूरी हुई, जिसकी कुल वैल्यू करीब 18.25 करोड़ रुपये है.

शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी

बल्क डील की खबर आने से पहले भी कंपनी के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही थी. 14 मई को कंपनी का शेयर 6.42 फीसद उछलकर 3.81 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह 4.03 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया था.वहीं शुक्रवार को भी शेयर में तेजी बनी हुई है. बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.84 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 4 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें हल्की मुनाफावसूली भी देखने को मिली.

एथेनॉल सेक्टर में बढ़ती उम्मीदों का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में एथेनॉल और क्लीन एनर्जी सेक्टर को लेकर बढ़ते उत्साह का फायदा ऐसी कंपनियों को मिल सकता है. केंद्र सरकार लगातार एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम को बढ़ावा दे रही है, जिससे शुगर और एथेनॉल आधारित कंपनियों के लिए लंबी अवधि में बड़े अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं. Davangere Sugar Company Limited भी लगातार अपने एथेनॉल बिजनेस का विस्तार कर रही है.

फिलहाल कंपनी की एथेनॉल उत्पादन क्षमता 150 केएलपीडी यानी किलो लीटर प्रतिदिन बताई जाती है. कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि विदेशी निवेशक का यह निवेश कंपनी के भविष्य और ग्रोथ पोटेंशियल पर भरोसे को दिखाता है. कंपनी आने वाले समय में ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर फोकस कर रही है.

यह भी पढ़ें: भारत और UAE के बीच गैस सप्लाई और स्ट्रैटेजिक तेल भंडार पर समझौता, 5 अरब डॉलर के निवेश की भी घोषणा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.