गिरते बाजार से निकला सिकंदर! लगा 10% का अपर सर्किट, फ्लिपकार्ट के साथ बड़ी डील, भाव ₹50 से कम
कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 9.62 प्रतिशत चढ़कर 49 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 44.70 रुपये पर बंद हुआ था. तेज खरीदारी के चलते शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट पर भी लॉक हो गया. हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 29.24 प्रतिशत की गिरावट आई है.
बुधवार को बाजार में भारी बिकवाली रही. इससे इतर Pranik Logistics Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 9.62 प्रतिशत चढ़कर 49 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 44.70 रुपये पर बंद हुआ था. तेज खरीदारी के चलते शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट पर भी लॉक हो गया. कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का हाई 92.90 रुपये है, जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 44 रुपये है.
फ्लिपकार्ट के साथ रणनीतिक साझेदारी
कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसने ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart India Private Limited के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है. इस समझौते के तहत उत्तर और पूर्वी भारत में लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 12 Hub In Hub (HIH) फैसिलिटी शुरू की जाएंगी. यह समझौता 10 मार्च 2026 को किया गया है. इसके तहत Pranik Logistics Ltd इन लॉजिस्टिक्स हब को विकसित करने, शुरू करने और संचालित करने की जिम्मेदारी संभालेगी. ये 12 HIH हब ऐसे रणनीतिक स्थानों पर बनाए जाएंगे जो सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ाने और ई कॉमर्स लॉजिस्टिक्स की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेंगे.
कंपनी की ग्रोथ रणनीति को मिलेगा सहारा
कंपनी का कहना है कि फिलहाल इस डील का रेवेन्यू और मुनाफे पर कितना असर पड़ेगा, इसका सटीक आकलन करना मुश्किल है. हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि यह समझौता उसकी आगे की ग्रोथ रणनीति को मजबूत करेगा और वैल्यू क्रिएशन में मदद करेगा. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह समझौता सामान्य कारोबारी प्रक्रिया के तहत और आर्म्स लेंथ आधार पर किया गया है. साथ ही यह किसी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है. इस समझौते की जानकारी National Stock Exchange of India को नियमों के तहत दी गई है.
कंपनी के बारे में
कोलकाता, पश्चिम बंगाल स्थित Pranik Logistics Ltd एक स्पेशलाइज्ड लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करती है. पहले कंपनी का नाम Pranik Logistics Private Limited था. फ्लिपकार्ट के साथ यह साझेदारी कंपनी के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है क्योंकि इससे उसे भारत के तेजी से बढ़ते ई कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का मौका मिलेगा.
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 29.24 प्रतिशत की गिरावट आई है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 2.08 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि तिमाही आधार पर इसमें करीब 9.09 प्रतिशत की गिरावट आई है और एक साल में शेयर करीब 32.41 प्रतिशत टूट चुका है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
