RBI Rate Cut: कैसा रहेगा बाजार का रुख, निफ्टी तोड़ेगा 25,000 का लेवल या आएगी मुनाफावसूली?
शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी का रुख रहा. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही और यह 24,750 के स्तर पर बंद हुआ है. पिछले करीब 15 दिन से निफ्टी 25,000 अंक के आसपास बना हुआ है, वहीं सेंसेक्स 81 से 81 हजार के बीच मूव कर रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स सहित पूरे बाजार को फिलहाल किसी भी एक दिशा में शार्प मूव करने के लिए कोई ट्रिगर नहीं मिल रहा है, जिसके चलते डेली ट्रेडिंग, इनफ्लो और आउटफ्लो के हिसाब से बाजार एक सीमित दायरे में रहकर कारोबार कर रहा है. हालांकि, शुक्रवार 6 जून को बाजार को बड़ ट्रिगर मिले, क्योंकि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ब्याज दरों पर फैसला कर सकती है. SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट सजेस्ट कर रही है कि रिजर्व बैंक की तरफ से 50 आधार अंक की कटौती देखने को मिल सकती है. वहीं, ज्यादातर एक्सपर्ट 25 आधार अंक की कटौती की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि रेपो रेट यथावत भी बनी रह सकती है. बहरहाल, तीनों सूरत में बाजार किस तरह से रिएक्ट करेगा, जानते हैं इस वीडियो में.
More Videos
5 साल में जीरो रिटर्न, ये कहां फंस गए विजय केडिया?
Stock Market U-turn: ट्रंप की धमकी के बावजूद क्यों दौड़ा बाजार, रुपये में RBI ने क्या चली चाल?
Ola Electric, IndiGo, Sammaan Capital, Kwality Wall’s, Texmaco Rail, Atul Auto शेयर में क्या करें?
