क्या अब खत्म हो गया मंदी का डर? ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने जताई तेजी की उम्मीद
अमेरिका की प्रमुख वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज फर्मों का रुख अब तेजी की ओर होता नजर आ रहा है. Morgan Stanley और Goldman Sachs जैसी कंपनियों ने अमेरिकी शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक अनुमान जताया है. उनका मानना है कि मजबूत आर्थिक हालात की वजह से आने वाले महीनों में बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका बेहद कम है.
JPMorgan और Citigroup जैसी दूसरी बड़ी संस्थाओं ने भी हाल ही में S\&P 500 के लिए अपने साल के अंत के टारगेट बढ़ा दिए हैं. इन कंपनियों का कहना है कि ट्रंप की व्यापार नीति से जुड़े झटकों का सबसे खराब दौर अब खत्म हो चुका है.
इस बीच, मौद्रिक नीति समिति द्वारा ब्याज दरों और कैश रिजर्व रेशियो में कटौती के बाद बैंकों के सामने डिपॉजिट जुटाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. इसका एक बड़ा कारण स्माल सेविंग स्कीम्स की बढ़ती लोकप्रियता है, जो निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे रही हैं.
More Videos
IFCI, MMTC, GIC, HCL, Waaree Energies, VTL, KPIL, Devyani, Sapphire, Genus Power, में क्या करें?
SBI, YES Bk, Ola, MRPL, NALCO, Hindalco, Vedanta Aluminium, IFCI, L&T, M&M, Dixon में क्या करें?
Suzlon या Inox Wind रिटर्न का किंग कौन? जानें विंड एनर्जी शेयरों की तेजी में कहां बनेगा पैसा
