52 वीक हाई से 29% लो पर रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्‍टॉक, हाई वैल्‍यूएशन बना रोड़ा, फिर भी भरोसा कायम

रेखा झुनझुनवाला की पसंदीदा फुटवियर कंपनी Metro Brands का शेयर 52 वीक हाई 1340 रुपये से करीब नीचे ट्रेड कर रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखी है. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू लगभग 2,472 करोड़ रुपये है और वह लिस्टिंग (2021) से ही इसमें निवेशक हैं. बिक्री और EBITDA में ग्रोथ के बावजूद 66 PE का हाई वैल्यूएशन और हालिया मुनाफे में गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है.

rekha jhunjhunwala invest in metro brands Image Credit: canva/AI image

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का नाम शेयर बाजार में किसी पहचान का मोहताज नहीं है. उन्हें कई बार “वूमन वॉरेन बफेट ऑफ इंडिया” भी कहा जाता है. यही वजह है कि उनके पोर्टफोलियो में शामिल स्‍टॉक्‍स पर आम निवेशकों की नजर रहती है. उनका ऐसा ही एक चहेता शेयर Metro Brands है. पॉपुलर फुटवियर कंपनी मेट्रो में रेखा की हिस्‍सेदारी है. शेयर अभी 52 वीक हाई से काफी नीचे है. इसके बावजूद उनका भरोसा इस स्टॉक पर कायम है.

कंपनी का कामकाज

Metro Brands की स्थापना 1977 में हुई थी और आज यह भारत की सबसे बड़ी फुटवियर और एक्सेसरी रिटेल कंपनियों में से एक है. कंपनी पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और यूनिसेक्स कैटेगरी के लिए अलग-अलग अवसरों के जूते और एक्सेसरी बेचती है.

कितनी है हिस्‍सेदारी?

ट्रेंडलाइन के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला के पास वर्तमान में कंपनी की करीब 9.6 फीसदी हिस्‍सेदारी है. यानी उनके पास इनके 26,102,394 शेयर हैं, जिसकी वैल्‍यू 2,471.9 करोड़ रुपये है. इस कंपनी में वह दिसंबर 2021 में लिस्टिंग के समय से निवेशक हैं. कंपनी के नतीजों में सुधार और नई रणनीति को उनके भरोसे की वजह माना जा रहा है. ऐसे में लॉन्‍ग टर्म में ये शेयर फायदेमंद हो सकता है.

गिरावट के बाद भी भरोसा कायम

जब दिसंबर 2021 में कंपनी का शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था, तब इसकी कीमत करीब 470 रुपये थी. 11 मार्च 2026 तक यह बढ़कर लगभग 947 रुपये तक पहुंच गया. यानी चार साल में शेयर ने 100% से ज्यादा रिटर्न दिया. लेकिन पिछले छह महीनों में इसमें तेज गिरावट देखने को मिली है. 6 महीने पहले कीमत करीब 1,321 रुपये थी. अब इसमें गिरावट देखने को मिली है. इसका 52 वीक हाई 1340 रुपये है. यानी शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 29.3% नीचे ट्रेड कर रहा है. हालांकि इसके बावजूद दिग्‍गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का भरोसा इस पर कायम है.

कंपनी का बिजनेस

  • पिछले 5 साल में कंपनी की बिक्री लगभग 16% CAGR की दर से बढ़ी है.
  • FY26 के पहले तीन क्वार्टर (दिसंबर 2025 तक) में कंपनी ने लगभग 2,090 करोड़ रुपये की सेल्स दर्ज की.
  • EBITDA भी FY21 की गिरावट के बाद लगातार सुधरा है.
  • FY26 के पहले 9 महीनों में कंपनी का EBITDA करीब 630 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 298 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें: ट्रंप का नया ट्रेड वॉर प्लान! 16 देशों पर लटकी व्‍यापार जांच की तलवार, भारत भी घेरे में

वैल्यूएशन बना रोड़ा

कंपनी का शेयर फिलहाल करीब 66 PE पर ट्रेड कर रहा है. जबकि फुटवियर इंडस्ट्री का औसत PE करीब 32 है. यानी यह सेक्टर के मुकाबले काफी महंगा माना जा रहा है. इसके अलावा FY25 में मुनाफे में आई गिरावट ने निवेशकों को सतर्क किया है.

गिरावट की वजह

  • कंपनी के नतीजों की कमजोरी के पीछे कुछ अहम कारण हैं, जैसे- कंपनी तेजी से नए स्टोर खोल रही है जिससे किराया और स्टाफ खर्च बढ़ रहा है.
  • सरकार के BIS क्वालिटी नियमों के कारण कुछ ग्लोबल ब्रांड के आयात में दिक्कत आई है.
  • इसके अलावा सप्लाई में भी अस्थायी कमी देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.