हरियाणा, यूपी और पंजाब समेत 6 राज्यों में मौसम लेगा करवट, 7 मई तक बारिश और तूफान की चेतावनी
मई के पहले हफ्ते में उत्तर भारत में मौसम सुहाना हो सकता है, लेकिन साथ ही आंधी-तूफान और बारिश का खतरा भी बना रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके.
IMD Weather Alert: उत्तर भारत के लोगों को मई की शुरुआत में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का असर देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, 2 मई से 7 मई के बीच उत्तर भारत के राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है.
इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. यहां गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है.
दिल्ली-NCR का मौसम का हाल
दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इलाके में 2 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और शाम के समय हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है. 3 और 4 मई को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. अभी जहां कई जगह तापमान 38 से 40 डिग्री तक जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
किन राज्यों में ज्यादा असर
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 2 से 7 मई तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
राजस्थान में भी पूरे हफ्ते मौसम बदलता रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई के बीच बारिश और तूफान का असर रहेगा.
इस मौसम बदलाव के कारण कई जगह पेड़ गिर सकते हैं, बिजली और संचार सेवाओं पर असर पड़ सकता है और फसलों को नुकसान भी हो सकता है. तेज हवाओं के कारण कमजोर ढांचे और खुले सामान को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली के उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करें और जरूरत न हो तो यात्रा टाल दें.
इसे भी पढ़ें- इंडिया पोस्ट बैंक ने लांच किया नया सेविंग अकाउंट, जीरो बैलेंस पर खाता, तिमाही पर ब्याज जैसे मिलेंगी सुविधाएं
Latest Stories
ऑड-इवेन की वापसी, इस राज्य में हुआ लागू; जानें- कब से कब तक चलेंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट
TV9 CBC 2026: TCS बना चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में Amazon को हराया
कहीं 45 डिग्री की गर्मी तो कहीं भारी बारिश; अगले 7 दिन मौसम रहेगा खतरनाक; जानें मौसम का ताजा अपडेट
