Symphony शेयर में जोरदार वापसी के संकेत, ब्रोकरेज हुए बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाकर किया ₹1180

Symphony जैसी कंपनी का प्रदर्शन काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है. लेकिन पिछले साल कमजोर गर्मी के कारण कंपनी का बिजनेस दबाव में आ गया. अब सवाल यह है कि क्या आने वाली गर्मी Symphony के लिए नया मौका लेकर आएगी. Symphony का प्रदर्शन FY26 में कमजोर रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह 2025 की खराब गर्मी रही. जब गर्मी कम होती है, तो कूलर की मांग घट जाती है. इससे कंपनी की बिक्री पर असर पड़ता है.

Symphony Image Credit: Canva/Money9 live

Symphony: भारत में गर्मी आते ही कूलर की मांग तेजी से बढ़ जाती है. ऐसे में Symphony जैसी कंपनी का प्रदर्शन काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है. लेकिन पिछले साल कमजोर गर्मी के कारण कंपनी का बिजनेस दबाव में आ गया. अब सवाल यह है कि क्या आने वाली गर्मी Symphony के लिए नया मौका लेकर आएगी.

कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स बढ़ाए हैं, नए मॉडल लॉन्च किए हैं और ग्रामीण बाजार पर भी फोकस बढ़ाया है. साथ ही अब कंपनी सिर्फ कूलर तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरे साल बिकने वाले प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब गर्मी 2026 पर टिकी है, जो कंपनी के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है.

FY26 में क्यों आई कमजोरी

Symphony का प्रदर्शन FY26 में कमजोर रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह 2025 की खराब गर्मी रही. जब गर्मी कम होती है, तो कूलर की मांग घट जाती है. इससे कंपनी की बिक्री पर असर पड़ता है. इसके अलावा डीलरों के पास ज्यादा स्टॉक जमा हो गया था, जिससे नए ऑर्डर कम मिले. कंपनी के मुताबिक अब बाजार में स्टॉक सामान्य हो गया है. यानी डीलरों के पास ज्यादा पुराना माल नहीं बचा है. ऐसे में आने वाली गर्मी में मांग बढ़ सकती है. अगर गर्मी सामान्य रहती है, तो कंपनी के बिजनेस में सुधार देखने को मिल सकता है.

सोर्स: HDFC Securities

नए प्रोडक्ट्स और बाजार पर फोकस

Symphony ने कई नए कूलर मॉडल लॉन्च किए हैं. कंपनी अब छोटे शहरों और गांवों पर भी ध्यान दे रही है. साथ ही लोग अब पुराने मेटल कूलर छोड़कर ब्रांडेड कूलर की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका फायदा कंपनी को मिल सकता है. Symphony भारत के कूलर बाजार में लीडर मानी जाती है.

इसके अलावा ऑनलाइन और ग्रामीण बाजार में भी कंपनी की अच्छी पकड़ है. अब कंपनी सिर्फ गर्मी पर निर्भर नहीं रहना चाहती. इसके लिए वह ऐसे प्रोडक्ट्स ला रही है जो पूरे साल बिक सकें. इसमें टावर फैन, इंडस्ट्रियल कूलिंग और वॉटर हीटर शामिल हैं. इससे कंपनी की कमाई ज्यादा स्थिर हो सकती है.

ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities की रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने 9 अप्रैल 2026 को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की कई कंपनियों पर अपनी नई रेटिंग जारी की है. इसमें Symphony, Havells, Crompton और Eureka Forbes जैसी कंपनियां शामिल है.

कंपनीCMP (₹)टारगेट प्राइस (₹)रेटिंग
Bajaj Electricals361320REDUCE
Crompton Consumer238335BUY
Eureka Forbes475695BUY
Havells1,2531,520BUY
LG Electronics1,4281,485ADD
Orient Electric160235BUY
Symphony7391,180BUY
TTK Prestige470570REDUCE
V-Guard328370ADD
Voltas1,2861,365ADD

शेयरों का कैसा हैं हाल

Symphony के शेयरों में पिछले एक महीने में तेजी देखने को मिली है. इसने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं लबें समय में इसने में इसमें भारी गिरावट भी देखने को मिली है. पिछले 5 साल में कंपनी ने निवेशकों को जीरो रिटर्न दिया है. उल्टा इसने 27.31% फीसदी गिरावट ही दर्ज की गई है.

सोर्स: Groww

यह भी पढ़ें: 5Kg वाला सिलेंडर सबसे महंगा, खा गए ना चक्कर… एक किलो गैस की कीमत 168 रुपये पहुंची, 14.2 किलो वाला LPG 62% सस्ता

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.