अस्पताल से इंश्योरेंस तक… रेखा झुनझुनवाला का फोकस अब हेल्थकेयर पर, इन 3 स्टॉक्स पर टिकी नजर
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में हेल्थकेयर सेक्टर का वजन बढ़ता दिख रहा है. इसमें अलग-अलग तरह की कंपनियां शामिल हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि यह निवेश सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि पूरे सेक्टर पर भरोसा है.
Rekha Jhunjhunwala: शेयर बाजार में कुछ निवेशक ऐसे होते हैं जिनकी हर चाल पर नजर रहती है. उनके फैसले सिर्फ रिटर्न नहीं, बल्कि एक सोच और रणनीति को दिखाते हैं. रेखा झुनझुनवाला ऐसा ही एक नाम हैं. खास बात यह है कि उनके पोर्टफोलियो में अब एक नया ट्रेंड साफ नजर आ रहा है.
हेल्थकेयर सेक्टर में लगातार बढ़ती हिस्सेदारी. यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि एक बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है. अस्पताल, इंश्योरेंस, दवाइयां और हेल्थ सर्विसेस, हर हिस्से में निवेश करके एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि आखिर इस सेक्टर में क्या खास है और किन कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए.
हेल्थकेयर सेक्टर पर बढ़ता फोकस
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में हेल्थकेयर सेक्टर का वजन बढ़ता दिख रहा है. इसमें अलग-अलग तरह की कंपनियां शामिल हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि यह निवेश सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि पूरे सेक्टर पर भरोसा है.
Inventurus Knowledge Solutions
यह कंपनी सीधे इलाज नहीं करती, बल्कि अमेरिका में डॉक्टरों और अस्पतालों को सपोर्ट देती है. यह एडमिन और डेटा से जुड़ा काम संभालती है. कंपनी तेजी से बढ़ रही है. इसकी कमाई में 24 प्रतिशत की बढ़त और मुनाफे में 41 प्रतिशत की तेजी आई है. खास बात यह है कि ग्रोथ टेक्नोलॉजी के जरिए हो रही है, सिर्फ कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नहीं.
Star Health
स्टार हेल्थ भारत की बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है. यह तेजी से बढ़ते इंश्योरेंस मार्केट का फायदा उठा रही है. कंपनी का प्रीमियम 23 प्रतिशत बढ़ा है और मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है. साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म और एजेंट नेटवर्क इसकी ताकत हैं.
Fortis Healthcare
फोर्टिस हेल्थकेयर सीधे मरीजों का इलाज करती है. यह अस्पताल और डायग्नोस्टिक नेटवर्क बढ़ा रही है. कंपनी की कमाई बढ़ी है, लेकिन एक बार के खर्च की वजह से मुनाफा थोड़ा कम दिखा. कंपनी नए अस्पताल और बेड बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इन चारों कंपनियों को देखें तो एक बात साफ है. हेल्थकेयर सेक्टर में अलग-अलग हिस्सों में निवेश किया गया है.
इसका मतलब है कि यह लंबी अवधि का दांव है. लेकिन हर कंपनी के अपने जोखिम भी हैं, जैसे लागत, प्रतिस्पर्धा और नियमों में बदलाव.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिजनेस अपडेट के बाद रॉकेट बना ये शेयर! इंट्राडे में 15% भागा स्टॉक, 10 दिन में 299 से ₹283 पहुंचा भाव
ये कंपनी अब बनाएगी गोला-बारूद, एक दिन में 16% भागे शेयर, डिफेंस सेक्टर का है मल्टीबैगर स्टॉक
न अडानी, न अंबानी… ये दो दिग्गज बना रहें भारत का सबसे बड़ा 3GW डेटा सेंटर पार्क; 5 साल में दिया 228% तक का रिटर्न
