छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Rossell Techsys Limited डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर का तेजी से उभरता हुआ स्टॉक बनकर सामने आया है. कंपनी का FY26 प्रदर्शन काफी मजबूत रहा, जहां रेवेन्यू 87 फीसदी बढ़कर 485 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी की ऑर्डरबुक 3700 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. Rossell Techsys अब Semiconductor, Space और Commercial Aerospace सेक्टर में भी विस्तार कर रही है.

Rossell Techsys Share: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी Rossell Techsys Limited इन दिनों निवेशकों के बीच तेजी से चर्चा में है. अब तक वायरिंग हार्नेस सप्लायर के रूप में पहचान रखने वाली यह कंपनी तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी अब डिफेंस के साथ साथ Semiconductor, Space और Commercial Aerospace जैसे नए सेक्टर में भी कदम मजबूत कर रही है. FY26 में कंपनी के नतीजे काफी मजबूत रहे हैं. रेवेन्यू, प्रॉफिट और ऑर्डरबुक में जोरदार उछाल देखने को मिला है.
एक साल में दोगुना हुआ कारोबार
Rossell Techsys का FY26 प्रदर्शन काफी शानदार रहा. कंपनी का रेवेन्यू 87 फीसदी बढ़कर 485 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 259 करोड़ रुपये था. EBITDA 73 फीसदी बढ़कर 66.6 करोड़ रुपये हो गया. वहीं टैक्स से पहले प्रॉफिट 165 फीसदी की तेजी के साथ 28.47 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट भी बढ़कर 20.74 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में केवल 7.39 करोड़ रुपये था. EPS भी 1.96 रुपये से बढ़कर 5.50 रुपये पहुंच गया.
Q4 में भी दिखी दमदार ग्रोथ
कंपनी ने मार्च तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन किया. Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 62 फीसदी बढ़कर 142 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह 88 करोड़ रुपये था. कंपनी का प्रॉफिट 7.47 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कर्मचारियों और फाइनेंस लागत में बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने बेहतर नतीजे दिए. कंपनी ने FY26 के लिए 0.30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है.
3700 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डरबुक
Rossell Techsys के पास मजबूत ऑर्डरबुक है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी के कन्फर्म ऑर्डर 715 करोड़ रुपये रहे. इसके अलावा कंपनी के पास 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट भी हैं. इस तरह कुल ऑर्डरबुक करीब 3715 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी Boeing, Honeywell और BAE Systems जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ काम करती है. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की इनकम को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
Semiconductor बिजनेस पर बड़ा दांव
कंपनी अब केवल डिफेंस वायरिंग बिजनेस तक सीमित नहीं रहना चाहती. FY26 में Semiconductor बिजनेस ने तेजी से ग्रोथ दिखाई. कंपनी ने नए ग्राहकों के साथ क्वालिफिकेशन पूरा किया और प्रोडक्शन बढ़ाया. वहीं Space सेक्टर में भी कंपनी ने स्केलेबल बिजनेस मॉडल तैयार किया है. कंपनी को उम्मीद है कि FY27 में Space बिजनेस से अच्छा योगदान देखने को मिलेगा. इन दोनों नए कारोबार को कंपनी भविष्य का ग्रोथ इंजन मान रही है.
घरेलू मार्केट में एंट्री से बदल सकती है कहानी
अब तक कंपनी की करीब 99 फीसदी इनकम एक्सपोर्ट बिजनेस से आती रही है. लेकिन अब कंपनी घरेलू बाजार में तेजी से विस्तार की तैयारी कर रही है. कंपनी को AS9110 MRO सर्टिफिकेशन मिला है और उसने Domestic Tariff Area यूनिट भी शुरू की है. इससे भारतीय डिफेंस ऑपरेटर्स के साथ लंबे समय के मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें- पराग पारिख फ्लेक्सी कैप ने कैश होल्डिंग घटाकर 15.5 फीसदी की, इन IT कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; देखें नाम
कैसे है शेयर का हाल
12 मई 2026 को कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 837 रुपये पर बंद हुआ. इसका 52 सप्ताह का हाई लेवल 1061 रुपये और लो लेवल 318.65 रुपये रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 3161 करोड़ रुपये है . इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 159 फीसदी रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.