RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी में सरकार, रेलवे में बढ़ेगा दबदबा, बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
सरकार Rail Vikas Nigam और IRCON International के मर्जर की तैयारी कर रही है, जिससे एक बड़ी रेलवे इंफ्रा कंपनी बनाई जा सके. इस कदम का मकसद रिसोर्सेज का बेहतर उपयोग, काम में दोहराव खत्म करना और बड़े प्रोजेक्ट हासिल करना है. दोनों कंपनियों का ज्वाइंट ऑर्डर बुक 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है.
RVNL Merger: रेलवे सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सरकार रेल विकास निगम और IRCON International की मर्जर की तैयारी कर रही है. इस कदम का मकसद एक मजबूत और बड़ी कंपनी बनाना है जो बड़े प्रोजेक्ट संभाल सके. अभी दोनों कंपनियां अलग- अलग काम करती हैं और कई बार एक दूसरे से कंपटीशन भी करती हैं. मर्जर के बाद यह समस्या खत्म हो सकती है. इससे कंपनी की ताकत और कैपेसिटी दोनों बढ़ने की उम्मीद है. निवेशकों के लिए भी यह खबर काफी अहम मानी जा रही है.
मर्जर से बनेगी बड़ी कंपनी
सरकार का लक्ष्य है कि RVNL और IRCON को मिलाकर एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर तैयार किया जाए. इससे कंपनी बड़े प्रोजेक्ट आसानी से ले सकेगी. अभी दोनों कंपनियां अलग-अलग काम करती हैं जिससे रिसोर्सेस का पूरा यूज नहीं हो पाता. मर्जर के बाद इंटीग्रेशन ताकत सामने आएगी. इससे रेलवे सेक्टर में कंपटीशन भी मजबूत होगी. मर्जर से काम में दोहराव खत्म होगा. दोनों कंपनियों के संसाधनों को एक साथ लाया जाएगा. इससे लागत में कमी और काम की गति में सुधार होगा. साथ ही मैनपावर और तकनीकी कैपेसिटी भी बढ़ेगी. इससे कंपनी ज्यादा प्रभावी तरीके से प्रोजेक्ट पूरा कर सकेगी.
बड़े प्रोजेक्ट लेने की कैपेसिटी बढ़ेगी
मर्जर के बाद नई कंपनी के पास बड़ा ऑर्डर बुक होगा. अनुमान है कि दोनों कंपनियों का संयुक्त ऑर्डरे बुक 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. इससे कंपनी देश और विदेश में बड़े प्रोजेक्ट के लिए बोली लगा सकेगी. इससे भारतीय कंपनियों की ग्लोबल पहचान भी मजबूत होगी.
लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा मर्जर
यह मर्जर तुरंत नहीं होगा बल्कि इसमें समय लगेगा. इसके लिए अलग- अलग विभागों की मंजूरी जरूरी होगी. इसके बाद कैबिनेट से भी मंजूरी लेनी होगी. अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है. लेकिन एक बार मंजूरी मिल जाने के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
शेयर बाजार में दिखा असर
इस खबर के बाद शेयर बाजार में दोनों कंपनियों के शेयर में 24 मार्च को तेजी देखी गई. IRCON के शेयर में करीब 2.93 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ, जबकि RVNL के शेयर भी 3.28 फीसदी से ज्यादा चढ़े. निवेशकों को उम्मीद है कि मर्जर के बाद कंपनी की वैल्यू और बढ़ सकती है. इससे भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
