कैश के ढेर पर ये कंपनी,पानी से तगड़ी कमाई, पश्चिम एशिया संकट बना मौका, छुपा रुस्तम के पास 16300 करोड़ के ऑर्डर

VA Tech Wabag जल संकट को अवसर में बदलते हुए वॉटर ट्रीटमेंट और मैनेजमेंट से मजबूत कमाई कर रही है. कंपनी का रेवेन्यू, मुनाफा और ₹16,300 करोड़ का ऑर्डर बुक इसकी ग्रोथ को दिखाता है. मजबूत कैश पोजिशन और बढ़ती डिमांड के चलते इसे भविष्य का उभरता हुआ प्लेयर माना जा रहा है.

VA Tech Wabag share price Image Credit: canva/AI image

VA Tech Wabag: दुनियाभर में पानी अब सिर्फ एक बेसिक जरूरत नहीं, बल्कि एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के रूप में उभर रहा है. मिडिल ईस्ट से लेकर साउथ ईस्ट एशिया तक जल संकट यानी वॉटर क्राइसिस बढ़ने की वजह से तमाम देशों की सरकारें और उद्योग अब वॉटर ट्रीटमेंट, रीसायक्लिंग और मैनेजमेंट पर बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं. ये जल संकट तमाम कंपनियों के लिए कमाई का मौका बनकर भी उभरा है. यही वजह है कि वॉटर ट्रीटमेंट सॉल्‍यूशन देने वाली कंपनी VA Tech Wabag तेजी से फोकस में आई है.

पहले जहां यह कंपनी EPC मॉडल के तहत प्रोजेक्ट बनाकर काम खत्म कर देती थी, अब यह एंड-टू-एंड सॉल्यूशन प्रोवाइडर बन गई है. कंपनी अब प्लांट बनाने के साथ-साथ उन्हें ऑपरेट और मैनेज भी करती है, जिससे लंबे समय तक कमाई का रास्ता बनता है. जानकार इसे पानी से कमाई करने वाले छुपा रुस्‍तम खिलाड़ी की तरह देख रहे हैं.

रेवेन्‍यू में उछाल

कंपनी के आंकड़े भी इस बदलाव को दर्शाते हैं. 9 महीने FY26 में Wabag का रेवेन्यू बढ़कर 2,530 करोड़ रुपये हो गया, जो सालाना आधार पर 18.3 फीसदी ज्यादा है. वहीं नेट प्रॉफिट 23.7 फीसदी बढ़कर 242 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत होकर करीब 16,300 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें लगभग आधे ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय बाजार से हैं.

कैश के ढेर पर है कंपनी

कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत है. VA Tech Wabag लगातार 12 तिमाहियों से नेट कैश पॉजिटिव है और इसके पास करीब 1006 करोड़ रुपये कैश है.यानी कंपनी कैश के ढेर पर बैठी हुई है. इसका ROCE 18.9 फीसदी और ROE 15.3 फीसदी है, जो बेहतर एफिशिएंसी दिखाते हैं. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में करीब 23 फीसदी की गिरावट देखी गई है, जिसकी वजह सेक्टर में कमजोरी और रेटिंग डाउनग्रेड बताई जा रही है. शेयर की वर्तमान कीमत 1208.70 रुपये है.

यह भी पढ़ें: दमदार रेवेन्‍यू, कर्ज भी ना के बराबर, अब ये टेक्‍सटाइल कंपनी बांटेगी 2 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय पर लुढ़का शेयर

इन प्रोजेक्‍ट से मिलेगा बूस्‍ट

जानकारों का मानना है कि पानी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले समय में पावर और ट्रांसपोर्ट की तरह अहम सेक्टर बन सकता है. भारत में भी अब जल जीवन मिशन और AMRUT 2.0 जैसी योजनाओं के जरिए पानी की सप्लाई के साथ-साथ ट्रीटमेंट और रीसायक्लिंग पर जोर बढ़ रहा है. इसका फायदा VA Tech Wabag को भी मिलने की उम्‍मीद है. कंपनी का मार्केट कैप अभी 7,531 करोड़ रूपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.