सुनील सिंघानिया के 2 शेयर 52 वीक लो के पास पहुंचे, फिर भी नहीं किया एग्जिट, ₹112 करोड़ का लगा रखा है दांव; जानें भरोसे की वजह?

दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया ने All Time Plastics और M&B Engineering जैसे दो शेयरों में 40–50% गिरावट के बावजूद निवेश बनाए रखा है. कमजोर मार्जिन के बावजूद कंपनियों की बिक्री और मुनाफे में मजबूत ग्रोथ दिख रही है. सिंघानिया का फोकस शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म फंडामेंटल पर है.

सुनील सिंघानिया Image Credit: money9live

भारत के दिग्गज निवेशकों में गिने जाने वाले सुनील सिंघानिया ने हालिया गिरावट के बावजूद अपने दो शेयरों में निवेश बनाए रखा है. ये शेयर All Time Plastics Ltd और M&B Engineering Ltd हैं. ये दोनों शेयर अपने लिस्टिंग हाई से 40-50% तक टूटकर 52-वीक लो के करीब पहुंच चुके हैं लेकिन सिंघानिया ने इनमें अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखी है. Trendlyne के अनुसार, सुनील सिंघानिया ने सार्वजनिक रूप से 26 शेयरों में निवेश कर रखा है जिनकी कुल वैल्यू 2,144.6 करोड़ रुपये से अधिक है. आइये जानते हैं कि इन शेयरों में सिंघानिया का भरोसा क्यों बना हुआ है.

All Time Plastics

1971 में स्थापित यह कंपनी प्लास्टिक हाउसवेयर प्रोडक्ट्स बनाती है और B2B मॉडल पर काम करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,380 करोड़ रुपये है. गिरावट की वजह ऑपरेटिंग मार्जिन में तेज गिरावट रही, जो 19.64% से घटकर 11.04% पर आ गया. सप्लाई चेन दिक्कतें, बढ़ती फ्रेट लागत और ऑर्डर में देरी ने मुनाफे को प्रभावित किया.

  • अगस्त 2025 में ₹280 पर लिस्ट, ₹335 तक पहुंचा, अब ₹210 के आसपास
  • इसमें करीब 40% गिरावट हुई और इसका 52-वीक लो ₹194 के पास
  • Trendlyne के अनुसार, सिंघानिया की इसमें 6.2% हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू ₹82 करोड़ से अधिक है

हालांकि, कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं:

  • FY20–FY25 में बिक्री: ₹289 करोड़ से ₹558 करोड़ (14% CAGR)
  • EBITDA: ₹42 करोड़ से ₹101 करोड़ (19% CAGR)
  • मुनाफा: ₹16 करोड़ से ₹47 करोड़ (25% CAGR)

M&B Engineering

1981 में स्थापित यह कंपनी प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग्स (PEB) सेक्टर की प्रमुख खिलाड़ी है. गिरावट का कारण ऑपरेटिंग मार्जिन का 19% से घटकर 11% तक आना और संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में कमी है.

  • अगस्त 2025 में ₹409 पर लिस्ट, ₹536 हाई, अब ₹265
  • 50% से ज्यादा गिरावट, 52-वीक लो ₹243 के करीब
  • Trendlyne के अनुसार, इसमें सिंघानिया की हिस्सेदारी 2% है जिसकी वैल्यू ₹30 करोड़ है

कंपनी के फंडामेंटल

  • बिक्री: ₹520 करोड़ (FY20) से ₹909 करोड़ (FY25)
  • EBITDA: ₹38 करोड़ से ₹122 करोड़ (26% CAGR)
  • मुनाफा: ₹11 करोड़ से ₹74 करोड़
  • कंपनी को हाल ही में अमेरिका से ₹212 करोड़ का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर भी मिला है

ये भी पढ़ें- कैश के ढेर पर बैठी ये कंपनी है नया छुपा रुस्‍तम, पानी से कर रही तगड़ी कमाई, पश्चिम एशिया संकट बना मौका, ऑर्डर बुक भी ₹16,300 करोड़

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.