घाटे में अडानी ग्रुप की ये कंपनी, शेयर का बुरा हाल… 60 रुपये से नीचे आ गया भाव

शेयर बीते एक साल में 50 फीसदी टूट चुका है. वहीं, छह महीने में इस स्टॉक में 39 फीसदी की गिरावट आई है. अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने दिसंबर 2023 में 121.90 रुपये प्रति शेयर के रिवाइज्ड ऑफर पर इस कंपनी के अधिग्रण का ऐलान किया था.

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर Image Credit: Getty image

Sanghi Industries Share: बीते दिन शेयर बाजार ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी और हरे निशान में क्लोज में हुआ. लेकिन अडानी समूह की एक कंपनी का शेयर इस तेजी के बीच भी लाल निशान से बाहर नहीं निकल सका. बाजार में बंपर तेजी के बावजूद अडानी समूह की सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बुधवार को गोता लगा लिया. सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 59.40 रुपये पर क्लोज हुए. इस कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. हाल ही में आए तिमाही आंकड़े भी खराब रहे हैं.

कंपनी को कितना घाटा

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सांघी इंडस्ट्रीज तो 96.96 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 201.55 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. हालांकि, तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 36.9 फीसदी बढ़कर 189 करोड़ रुपये से 259 करोड़ रुपये हो गया. 202 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले नेट लॉस घटकर 97 करोड़ रुपये रह गया, जो कंपनी के लिए एक पॉजिटिव फैक्टर है. लेकिन इसके बावजूद शेयरों को उछाल के लिए फ्यूल नहीं मिल पा रहा.

एक साल में 50 फीसदी की गिरावट

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर बीते एक साल में 50 फीसदी टूट चुका है. वहीं, छह महीने में इस स्टॉक में 39 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले पांच दिनों में भी यह शेयर लाल निशान में ही कारोबार करता हुआ नजर आया है. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 131.80 रुपये और लो लेवल 55.51 रुपये रहा है.

यह भी पढ़ें: RVNL या IRFC… किस शेयर में आने वाली है भारी गिरावट, बजट से पहले कौन भरेगा उड़ान?

अडानी समूह ने किया था अधिग्रहण

अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने दिसंबर 2023 में 121.90 रुपये प्रति शेयर के रिवाइज्ड ऑफर प्राइस पर सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की थी. इसके बाद सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. लेकिन इसके बाद से लगातार ये टूट रहा है. यानी डील के ऑफर प्राइस के हिसाब से देखें, तो ये शेयर गिरकर आधा हो गया है.

अब यह 60 रुपये से नीचे पहुंच गया है. दिसंबर 2024 में अडानी समूह ने ऐलान किया कि वो अंबुजा सीमेंट्स में सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज का विलय होगा. इस मर्जर के तहत शेयरधारकों को सांघी के प्रत्येक 100 शेयरों के लिए अंबुजा के 12 शेयर मिलेंगे.

Latest Stories

Nifty Outlook 19 March: हायर हाई और हायर लो बनाते हुए बनी बुलिश कैंडल, जानें क्या है अब एक्सपर्ट की राय

IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!

पश्चिम एशिया का संघर्ष झुलसा देगा सिरेमिक टाइल्स इंडस्ट्री का कारोबार, रेवेन्यू में गिरावट की आशंका, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Closing Bell: बाजार में लगा तेजी का हैट्रिक, सेंसेक्स 633 अंक और निफ्टी 23750 के ऊपर बंद; IT शेयरों में बंपर रैली

पश्चिम एशिया में तनाव से अमोनिया सप्लाई पर संकट, इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित, नजर में रखें शेयर

Dixon Technologies के सितारे गर्दिश में! डिमांड और बढ़ती लागत ने बढ़ाई मुश्किल, क्या शेयरों पर दिखेगा असर