एक हफ्ते में कमाई कराएंगे ये 3 शेयर! ब्रोकरेज ने दिया टारगेट; रखें नजर
Choice Equity Broking के Sachin Gupta ने अगले एक सप्ताह के लिए Senco Gold, Great Eastern Shipping Company Ltd और CarTrade Tech पर Buy Call दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक इन तीनों शेयरों का टेक्निकल सेटअप मजबूत बना हुआ है और इनमें ब्रेकआउट के बाद अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

Buy Call: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. Choice Equity Broking के VP – रिसर्च Sachin Gupta ने तीन ऐसे शेयरों की पहचान की है, जिनमें आने वाले एक सप्ताह में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इनमें Senco Gold, Great Eastern Shipping Company Ltd और CarTrade Tech शामिल हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि इन शेयरों में तय स्तरों पर खरीदारी करने से निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है.
Senco Gold में 405 रुपये के ऊपर खरीदारी की सलाह
एक्सपर्ट के अनुसार Senco Gold फिलहाल मजबूत तेजी के रुख में बना हुआ है. कंपनी का शेयर अपने 52-वीक लो 276 रुपये से शानदार रिकवरी करते हुए 30 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है और फिलहाल 380 से 395 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है. टेक्निकल चार्ट पर शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो तेजी का संकेत माना जाता है.
इसके अलावा शेयर अपने प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें खरीदारी का रुझान अभी भी मजबूत है. एक्सपर्ट का कहना है कि 400 से 405 रुपये का स्तर फिलहाल सबसे बड़ा रेजिस्टेंस है. यदि शेयर 405 रुपये के ऊपर मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट देता है, तो इसमें 435 से 450 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
- बाय: 405 रुपये के ऊपर
- स्टॉप लॉस: 375 रुपये
- टारगेट: 435 रुपये और 450 रुपये
Great Eastern Shipping Company Ltd
Great Eastern Shipping Company Ltd फिलहाल शॉर्ट-टर्म कंसोलिडेशन फेज में कारोबार कर रहा है. शेयर पिछले कुछ समय से 1,340 रुपये से 1,440 रुपये के दायरे में बना हुआ है. 1,535 रुपये के स्तर से प्रॉफिट बुकिंग आने के बाद शेयर में तेजी की रफ्तार कुछ धीमी हुई है, लेकिन निचले स्तरों पर लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है. फिलहाल खरीदारों और विक्रेताओं के बीच संतुलन बना हुआ है.
एक्सपर्ट का मानना है कि यदि शेयर 1,440 रुपये के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो इसमें नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है. इसके बाद शेयर 1,520 से 1,550 रुपये के दायरे की ओर बढ़ सकता है.
- बाय: 1,440 रुपये के ऊपर
- स्टॉप लॉस: 1,380 रुपये
- टारगेट: 1,530 रुपये
CarTrade Tech में मजबूत बुलिश सेटअप
CarTrade Tech का टेक्निकल सेटअप भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है. कंपनी का शेयर हाल ही में 2,653 रुपये के सपोर्ट लेवल से उछलकर वापस ऊपर आया है, जिससे नियर-टर्म बॉटम बनने के संकेत मिल रहे हैं. बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर 20-डे EMA के ऊपर टिकने में सफल रहा. इसे टेक्निकल एनालिसिस में तेजी का सकारात्मक संकेत माना जाता है.
इसके अलावा शेयर ने डेली चार्ट पर मिडिल बोलिंजर बैंड के ऊपर भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जिससे प्राइस स्ट्रक्चर और ट्रेंड मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि डेली और वीकली चार्ट दोनों पर शेयर का ओवरऑल ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है. जब तक शेयर अपने प्रमुख सपोर्ट लेवल्स के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें आगे भी तेजी जारी रह सकती है.
- बाय: 2,810 रुपये
- स्टॉप लॉस: 2,650 रुपये
- टारगेट: 3,100 रुपये
यह भी पढ़ें: तेल बाजार में भूचाल! ब्रेंट क्रूड $95 के पार, $100 तक पहुंचने की आशंका
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.