20 फीसदी उछला यह पेपर स्टॉक, 512 फीसदी उछला मुनाफा; तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी
Emami Paper Mills के शेयर बुधवार को 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 10 महीने के उच्च स्तर 118.63 रुपये पर पहुंच गए. कंपनी के जून तिमाही नतीजों ने निवेशकों को उत्साहित किया. पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 512 फीसदी बढ़कर 38.61 करोड़ रुपये रहा .
पेपर सेक्टर की कंपनी Emami Paper Mills के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 118.63 रुपये पर पहुंच गया, जो करीब 10 महीने का हाई लेवल है. निवेशकों ने कंपनी के जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद जमकर खरीदारी की. कंपनी का मुनाफा पांच गुना से ज्यादा बढ़ा है, जबकि रिवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी मजबूत सुधार देखने को मिला.
20 फीसदी अपर सर्किट पर पहुंचा शेयर
बुधवार के कारोबार में Emami Paper Mills का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 118.63 रुपये पर पहुंच गया. यह शेयर का करीब 10 महीने का सबसे हाई लेवल है. लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शेयर में तेजी दर्ज की गई. मजबूत तिमाही नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढाया, जिसके चलते शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली.
512 फीसदी उछला कंपनी का मुनाफा
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून 2026 तिमाही में 512 फीसदी बढ़कर 38.61 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6.31 करोड़ रुपये था. मार्च तिमाही के मुकाबले भी मुनाफे में करीब 22.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे कंपनी की कमाई में लगातार मजबूती का संकेत मिला है.
EBITDA में भी शानदार बढ़ोतरी
कंपनी के ऑपरेशन से रिवेन्यू सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 560 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल यह 459.76 करोड़ रुपये था. EBITDA बढ़कर 83 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 38 करोड रुपये था. वहीं EBITDA मार्जिन 14.82 फीसदी पर पहुंच गया, जिससे कंपनी की ऑपरेशन कैपेसिटी में सुधार दिखाई दिया.
न्यूजप्रिंट और पैकेजिंग बोर्ड में मजबूत मौजूदगी
Emami Paper Mills, Emami Group की कंपनी है और ओडिशा के बालासोर में पेपर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ऑपरेट करती है. कंपनी भारत में न्यूजप्रिंट की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चिरिंग है और इसका प्रोडक्शन कैपेसिटी 1.5 लाख टन सालाना है. इसके अलावा कंपनी कंज्यूमर पैकेजिंग बोर्ड कारोबार में भी मजबूत मौजूदगी रखती है.
यह भी पढ़ें- ₹1500 करोड़ के कैपेक्स पर बड़ा दांव, SG Mart अगले कुछ वर्षों में 500% तक बढ़ाना चाहती है रेवेन्यू; जानें शेयर का हाल
116 फीसदी उछला शेयर
मार्च में मल्टी ईयर लो पर पहुंचने के बाद इस शेयर में शानदार रिकवरी देखने को मिली है. अप्रैल में शेयर 39 फीसदी चढ़ा, मई में इसमें 11 फीसदी की तेजी आई और जुलाई में अब तक करीब 36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मार्च के निचले स्तर से शेयर करीब 116 फीसदी उछल चुका है और इस साल अब तक 36 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
Latest Stories
India-US ट्रेड डील लगभग तैयार, जयशंकर और रुबियो की मुलाकात के बाद अमेरिका का बड़ा बयान
Closing Bell: सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद, FMCG के शेयर चमके
विदेशी निवेशकों की बदली पसंद, इन सेक्टरों में जमकर लगाया पैसा; जानें कहां मिल सकते हैं मौके
