खुलते ही 600 अंक टूटा सेंसेक्स, 23400 के करीब निफ्टी, रुपया 97 की ओर, BPCL-BEL में गिरावट
शेयर बाजार में आज फिर बिकवाली हावी रही. निफ्टी अंक के गिरावट के साथ खुला वहीं सेंसेक्स भी अंक टूटा. ब्रेंट क्रूड ऑयल 110 डॉलर के आंकड़ें को पार कर चुका है. एशियन मार्केट में भी चौतरफा गिरावट का माहौल जारी है. देखें इस बिकवाली के माहौल में कौन हैं बाजार के टॉप लूूजर और टॉप गेनर.
Share Market 20 May: घरेलू शेयर बाजार के लिए आज हफ्ते का तीसरा कारोबारी दिन (20 मई) बेहद निराशाजनक रहा. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली के भारी दबाव के कारण प्रमुख सूचकांक लाल निशान में आ गए. बीएसई (BSE) सेंसेक्स और एनएसई (NSE) निफ्टी 50 दोनों ही महत्वपूर्ण स्तरों से नीचे फिसल गए हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है.
बाजार की शुरुआत के आंकड़े
कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में गिरावट गहरा गई. सुबह शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक:
- BSE Sensex: सेंसेक्स पिछले बंद 75,200.85 के मुकाबले 74,806.49 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 518.22 अंक (-0.69%) की भारी गिरावट के साथ 74,682.63 के स्तर पर आ गया. हालांकि कुछ वक्त के लिए 600 अंक की गिरावट देखी गई.
- Nifty 50: निफ्टी 50 भी कल के मुकाबले कमजोरी के साथ 23,457.25 पर खुला और 154.05 अंक (-0.65%) टूटकर 23,463.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल: चौतरफा गिरावट
बाजार में आज लगभग हर सेक्टर में बिकवाली हावी है. निफ्टी के प्रमुख सेक्टर्स पर नजर डालें तो गिरावट का रुख साफ दिखाई देता है:
- निफ्टी नेक्स्ट 50 में 0.94% की गिरावट है.
- निफ्टी बैंक 0.86% टूटकर 52,951.35 के स्तर पर आ गया है.
- निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.74% और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट में 0.97% की कमजोरी देखी जा रही है.
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
बाजार के इस गिरावट भरे माहौल में चुनिंदा शेयरों को छोड़कर अधिकांश हैवीवेट शेयर दबाव में हैं.

एशियन बाजारों में सुस्ती, कच्चा तेल $111 पर
अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज सुबह से ही सुस्ती का माहौल है. गिफ्ट निफ्टी (GIFT NIFTY) 144.00 अंक यानी 0.61% की गिरावट के साथ 23,421.00 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था, जिसने भारतीय बाजारों के लिए पहले ही गिरावट के संकेत दे दिए थे. अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का Nikkei 225 (-960.59 अंक) की भारी गिरावट के साथ 59,590.00 पर है. सिंगापुर का Straits Times 0.82%, हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng 0.59%, Taiwan Weighted 0.22% और चीन का Shanghai Composite 0.45% की कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.
कमोडिटी मार्केट की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) अभी भी 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर टिका हुआ है. वहीं, WTI Crude 104 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: 20 मई को JSW Energy, Hindalco, Zee, Sun Pharma समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
शेयर बाजार की इस गिरावट के बीच भारतीय करेंसी फिर धारासायी रही. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये आज फिर बढ़ गया. विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 0.102 पैसे आगे चल कर 96.809 के स्तर पर पहुंच गया है, जो 97 रुपये के स्तर के बेहद करीब है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सस्ते वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स की तलाश? Vedanta समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर; म्यूचुअल फंड्स ने भी लगाया है बड़ा दांव
₹1.25 लाख करोड़ का सेमिकंडक्टर मिशन, इन 2 शेयरों को मिल सकता है फायदा; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक
201 PE vs 19 PE! राधाकिशन दमानी के दो पसंदीदा शेयरों में किसमें है ज्यादा दम? 1 महीने में 20 फीसदी तक उछला स्टॉक
