तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 870 और Nifty 285 अंक से अधिक चढ़े; बजाज फाइनेंस, M&M और टाइटन के शेयर उछले

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1% से ज्यादा की तेजी रही. बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि आईटी सेक्टर में दबाव रहा. बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और टाइटन जैसे शेयरों ने बाजार की तेजी को सपोर्ट किया.

शेयर बाजार तेजी Image Credit: AI & Canva

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 25 मार्च को मजबूती के साथ शुरुआत की. BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,068.45 के मुकाबले 583.56 अंक ऊपर 74,652.01 पर खुला. दूसरी ओर, NIFTY 50 भी मजबूत बढ़त के साथ खुला। निफ्टी अपने पिछले बंद 22,912.40 के मुकाबले 152 अंक ऊपर 23,064.40 पर ओपन हुआ. बाजार में यह तेजी सकारात्मक वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में अधिकांश सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

शेयरों का हाल

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी बढ़ती दिखी और यह 871.16 अंक चढ़कर 74,939.61 पर पहुंच गया, यानी करीब 1.18 % की बढ़त दर्ज हुई. वहीं, निफ्टी में तेजी जारी रही और निफ्टी 285.80अंक चढ़कर 23,198.20 पर कारोबार करता नजर आया, जो करीब 1.25% की बढ़त है.

  • भारतीय शेयर बाजार में बुधवार सुबह जोरदार तेजी देखने को मिली और अधिकांश दिग्गज शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर में खरीदारी का माहौल रहा, जबकि आईटी शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई.
  • बाजार में सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 2.56% चढ़ा. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 2.55%, एटरनल 2.54%, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.45%, अडानी पोर्ट्स 2.36% और टाइटन 2.07% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.
  • अन्य प्रमुख शेयरों में ट्रेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एसबीआई और इंडिगो में भी 1.8% से ज्यादा की तेजी रही. वहीं कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, मारुति और सन फार्मा जैसे शेयर भी मजबूती के साथ ट्रेड करते नजर आए.
  • मिड रेंज में आईटीसी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और BEL में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई.
  • हालांकि, आईटी सेक्टर में दबाव देखने को मिला. इन्फोसिस 0.76% और एचसीएल टेक 0.87% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.49% की कमजोरी रही.

एशियन मार्केट में भी तेजी

  • एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार सुबह मजबूती देखने को मिली. जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है.
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1,364.17 अंकों की तेज बढ़त के साथ 53,616.45 पर पहुंच गया, जो करीब 2.61% की छलांग है. वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 93.93 अंक चढ़कर 5,647.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1.69% की तेजी दर्ज की गई.
  • हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 26.71 अंक ऊपर 25,090.43 पर पहुंच गया, जो 0.11% की बढ़त दर्शाता है।
  • वैश्विक संकेतों में सुधार और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के चलते एशियाई बाजारों में यह तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा.

यह भी पढ़ें: 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंचे ये 7 दिग्गज शेयर, बन सकते हैं कुबेर का खजाना, जानें फंडामेंटल में कितना दम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.