RBI MPC फैसले से पहले बाजार में तेजी! सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के ऊपर, ऑटो-रियल्टी शेयरों में रैली

आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, इनमें Aurobindo Pharma, Berger Paints India, Biocon, Cummins India, GE Vernova T&D India, Power Grid Corporation of India, PB Fintech, Navin Fluorine International, Whirlpool of India, Godrej Agrovet, JK Lakshmi Cement और Shilpa Medicare शामिल हैं.

RBI MPC का बाजार पर असर Image Credit: Canva, tv9

Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. निवेशकों की नजर आज RBI की Monetary Policy Committee यानी MPC की बैठक के फैसले पर है. बाजार को उम्मीद है कि RBI इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 490.67 अंक यानी 0.63 फीसदी बढ़कर 78,919.62 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 29.60 अंक यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 24,643.90 पर कारोबार कर रहा था. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. Nifty MidCap 0.32 फीसदी और Nifty SmallCap 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली.

InterGlobe Aviation, L&T और Shriram Finance में तेजी

Nifty50 में शुरुआती कारोबार के दौरान InterGlobe Aviation, Larsen & Toubro और Shriram Finance टॉप गेनर शेयर रहे.

आज 40 से ज्यादा कंपनियों के Q1 नतीजे

आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, इनमें Aurobindo Pharma, Berger Paints India, Biocon, Cummins India, GE Vernova T&D India, Power Grid Corporation of India, PB Fintech, Navin Fluorine International, Whirlpool of India, Godrej Agrovet, JK Lakshmi Cement और Shilpa Medicare शामिल हैं.

इसके अलावा, Aegis Vopak Terminals, AJAX Engineering, Allcargo Logistics, ArisInfra Solutions, Asahi India Glass, Aster DM Quality Care, Automotive Axles, Bayer CropScience, Bikaji Foods International, Brigade Hotel Ventures, Cohance Lifesciences, Datamatics Global Services, eClerx Services, FDC, Garware Technical Fibres, Gateway Distriparks, GMM Pfaudler, Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals, Inventurus Knowledge Solutions, Ion Exchange India, JTL Industries, Kirloskar Ferrous Industries, Mayur Uniquoters, Neuland Laboratories, Paisalo Digital, Pearl Global Industries, Rane (Madras), Rolex Rings, SIS और Time Technoplast समेत कई कंपनियों के नतीजे आएंगे.

Ardee Industries IPO आज खुलेगा

  • Ardee Industries IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी IPO के जरिए 425.87 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर बाजार में आ रही है.
  • वहीं, Aegeus Technologies IPO में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है. यह 23.71 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है.
  • इसके अलावा Anawil Wire & Engineering IPO में आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है. कंपनी IPO के जरिए प्राइमरी मार्केट से 177.81 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.

रुपया 46 पैसे मजबूत

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की शुरुआत बुधवार को मजबूत रही. रुपया मंगलवार के 95.38 रुपये प्रति डॉलर के बंद भाव के मुकाबले 46 पैसे मजबूत होकर 94.92 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.

आज RBI MPC का फैसला

RBI की Monetary Policy Committee की तीन दिन की बैठक सोमवार से शुरू हुई थी. अब RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार को सुबह 10 बजे पॉलिसी का फैसला जारी करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. बाजार को उम्मीद है कि MPC इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी और मौजूदा दरों को बरकरार रख सकती है. निवेशकों की नजर सिर्फ ब्याज दर पर ही नहीं, बल्कि RBI के महंगाई, आर्थिक ग्रोथ और आगे ब्याज दरों को लेकर संकेत पर भी रहेगी.

Strait of Hormuz को लेकर बड़ी खबर

मिडिल ईस्ट से जुड़ी खबरों का भी बाजार पर असर रह सकता है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक Iran और Oman Strait of Hormuz को दोबारा खोलने और इसके संचालन को लेकर समझौते के करीब पहुंचते दिख रहे हैं. संभावित समझौते के तहत जहाजों के लिए Persian Gulf में आने का रास्ता ईरान के नियंत्रण में और बाहर निकलने का रास्ता ओमान के नियंत्रण में रखने की योजना हो सकती है. अगर Strait of Hormuz से जुड़ी स्थिति सामान्य होती है तो इससे कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता कम हो सकती है. इसका असर भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश और घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Realty करीब 2 फीसदी चढ़कर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा. इसके अलावा, Nifty Auto और Nifty PSU Bank में भी अच्छी खरीदारी रही. दूसरी तरफ Nifty FMCG और Nifty Pharma कमजोर रहे.

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:04 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 134 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1800 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 0.12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 0.12 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 4 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा बाजार?

मंगलवार, 4 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में पूरे कारोबारी सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव का माहौल रहा. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. बाजार पर बिकवाली का दबाव हावी रहा, जिसका सबसे ज्यादा असर IT, Oil & Gas और Realty सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला. कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,614.90 के स्तर पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें- IPO के बाद SpaceX Share में भारी गिरावट, 1 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप साफ; अब अर्निंग का इंतजार

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.