IREDA का शेयर क्या अभी और गिरेगा? तिमाही के आंकड़े कमजोर; एक्सपर्ट ने कहा इस लेवल को पार करना जरूरी

IIREDA Share Outlook: IREDA का शेयर काफी टाइम से चल नहीं रहा है. ऐसे में निवेशकों इंतजार इसमें मोमेंटम आने की है. आने वाले समय में IREDA के शेयर की चाल कैसी रहेगी और एक्सपर्ट इस ग्रीन एनर्जी स्टॉक फाइनेंस स्टॉक को कैसे देखते हैं, आइए समझ लेते हैं.

IREDA के शेयरों में क्या और आएगी गिरावट? Image Credit: Getty image

Highlights

  • जून तिमाही (Q1 FY27) के लिए मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है
  • IREDA का शेयर काफी टाइम से चल नहीं रहा है.
  • 130 रुपये इसका फिलहाल 200 डेज का मूविंग एवरेज है.

IREDA Share Outlook: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने जून तिमाही (Q1 FY27) के लिए मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है. अधिक फाइनेंस कॉस्ट और बढ़े हुए प्रोविजन की वजह से मुनाफे में पिछली तिमाही के मुकाबले गिरावट आई है, हालांकि कमाई एक साल पहले के मुकाबले ज्यादा रही है. IREDA का शेयर काफी टाइम से चल नहीं रहा है. ऐसे में निवेशकों इंतजार इसमें मोमेंटम आने की है. आने वाले समय में IREDA के शेयर की चाल कैसी रहेगी और एक्सपर्ट इस ग्रीन एनर्जी स्टॉक फाइनेंस स्टॉक को कैसे देखते हैं, आइए समझ लेते हैं.

तिमाही के आंकड़े कमजोर

सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी फाइनेंसर ने जून 2026 में खत्म हुई तिमाही के लिए 339 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की इसी तिमाही के 247 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के मुकाबले 37.1% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी है. हालांकि, पिछली तिमाही (मार्च तिमाही या Q4 FY26) के 493 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के मुकाबले, नेट प्रॉफिट में 31.3 फीसदी की गिरावट आई.

ऑपरेशन्स से होने वाली कमाई (रेवेन्यू) बढ़कर 2,249 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि के 1,948 करोड़ रुपये से 15.5 फीसदी अधिक है.

रेवेन्यू में मामूली इजाफा

मार्च तिमाही के 2,173 करोड़ रुपये के मुकाबले रेवेन्यू में भी मामूली तौर पर 0.7% की बढ़ोतरी हुई. इसकी वजह ब्याज से होने वाली कमाई में लगातार बढ़ोतरी थी, जो एक साल पहले के 1,909 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही के 2,138 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,198 करोड़ रुपये हो गई. यह कंपनी के लोन बुक में लगातार हो रहे विस्तार को दिखाता है.

IREDA के शेयर का आउटलुक

IREDA के शेयर पर कमोडिटी समाचार के राजेश शर्मा ने अपना नजरिया दिया है. उन्होंने कहा कि हायर लेवल पर 150 से 160 रुपये के स्तर पर भी लोगों ने ले रखा है. कंपनी के नतीजे भी खराब आए हैं. तो देखिए उम्मीद तो फिलहाल अभी कुछ नहीं है. जब तक 125 से 126 रुपये के ऊपर क्लोज नहीं करेगा तब तक एक मोमेंटम नहीं आएगा.

130 रुपये इसका फिलहाल 200 डेज का मूविंग एवरेज है. स्टॉक उसके भी नीचे कारोबार कर रहा है. हां, 132-133र रुपये के ऊपर निकले और सस्टेन हो जाए तब देख सकते हैं कि कुछ करना है.

क्या अभी और आएगी गिरावट?

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लग रहा है कि जिस तरह से पैटर्न है शायद ये काउंटर अगर 115 रुपये के नीचे गया तो ऑल टाइम लो 110 रुपये से भी नीचे जाता हुआ दिखेगा.132 से 133 रुपये का लेवल पार हो जाए तो ये बड़ा मोमेंटम आएगा.

कैसी रही है शेयर की चाल?

IREDA के शेयर काफी समय से चल नहीं रहे हैं. पिछले पांच दिनों में स्टॉक लाल निशान में ही रहा है. इस साल अब तक स्टॉक में 13 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. वहीं, पिछले छह महीने में स्टॉक में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को शेयर 120.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें: RBI MPC: कम होगी आपकी EMI या बढ़ेगी महंगाई? आज होगा फैसला, शेयर बाजार पर भी दिखेगा असर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.