Stocks to Watch: Meesho, पूनावाला फिनकॉर्प, सुदीप फॉर्मा, पेटीएम और LIC पर रखें नजर, शेयरों में दिखेगा एक्शन!

Stocks to Watch Today: ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है. बुधवार 5 अगस्त को कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि कुछ कंपनियों ने डील की है और कुछ कंपनियों के तिमाही के नतीजे आएंगे. आइए जानते हैं कि किन शेयरों पर आज नजर रहेगी.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • रिटेल के लिए आज से खुलेगा LIC का ऑफर फॉर सेल.
  • कई दिग्गज कंपनियां आज जून तिमाही के अपने नतीजे जारी करेंगी.
  • गिरावट के बावजूद, ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है.

Stocks to Watch Today: लगातार चार सेशन में बढ़त के बाद 4 अगस्त को प्रॉफिट बुकिंग और कंसोलिडेशन के कारण निफ्टी 50 में 0.64 प्रतिशत की गिरावट आई और यह नीचे बंद हुआ. गिरावट के बावजूद, ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है, क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है. बुधवार 5 अगस्त को कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि कुछ कंपनियों ने डील की है और कुछ कंपनियों के तिमाही के नतीजे आएंगे. आइए जानते हैं कि किन शेयरों पर आज नजर रहेगी.

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, PB फिनटेक, ऑरोबिंदो फार्मा, बर्जर पेंट्स इंडिया, बायोकॉन, कमिंस इंडिया, eClerx सर्विसेज, ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स, GE वर्नोवा T&D इंडिया, इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस, JK लक्ष्मी सीमेंट, श्री रेणुका शुगर्स, SIS और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया आज अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेंगी.

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC)

भारत सरकार ने 5 अगस्त को ‘ऑफर-फॉर-सेल’ (OFS) के जरिए लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में 4 फीसदी हिस्सेदारी यानी 50.59 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. यह 31.62 करोड़ इक्विटी शेयरों (2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी) के बेस इश्यू साइज़ के अलावा है.

One 97 Communications (पेटीएम)

Elevation Capital V ने One 97 Communications में 139.55 करोड़ रुपये में 10.20 लाख शेयर बेचे, जबकि SAIF III Mauritius Company ने 1,332.7 करोड़ रुपये मूल्य के 97.43 लाख शेयर बेचे. SAIF Partners India IV ने भी 565.77 करोड़ रुपये मूल्य के 41.36 लाख शेयर बेचे. कुल मिलाकर, इन तीनों संस्थाओं ने 2,038.02 करोड़ रुपये मूल्य के 1.49 करोड़ शेयर बेचे.

Elevation Capital द्वारा समर्थित संस्थाओं की ओर से Paytm में बेचे गए शेयरों को खरीदने वालों में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ट्रस्ट, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, सोसाइटी जेनरल (Societe Generale), बीएनपी परिबा फाइनेंशियल मार्केट्स, सुंदरम म्यूचुअल फंड, मैनुलाइफ ग्लोबल फंड, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, घिसालो मास्टर फंड (Ghisallo Master Fund), फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड शामिल थे.

27 निवेशकों ने Elevation Capital और Peak XV Partners से Meesho में 1,949 करोड़ रुपये मूल्य की 2.27% हिस्सेदारी खरीदी

Meesho

Elevation Capital और Peak XV Partners Investments ने 27 निवेशकों को Meesho में अपनी 2.27% इक्विटी हिस्सेदारी करीब 1,949 करोड़ रुपये में बेच दी.

Elevation Capital और Peak XV Partners द्वारा बेचे गए Meesho के शेयर खरीदने वाले 27 निवेशकों में सोसाइटी जेनरल (Societe Generale), एक्सिस म्यूचुअल फंड, फिडेलिटी, गोल्डमैन सैक्स, यूटीआई म्यूचुअल फंड, प्रूडेंशियल हांगकांग, मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड, घिसालो मास्टर फंड (Ghisallo Master Fund), फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, बीएनपी परिबा फाइनेंशियल मार्केट्स, डेंडाना इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस (Dendana Investments Mauritius) और ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स शामिल थे.

यह शेयर सौदा 186 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया.

पूनावाला फिनकॉर्प

PFL एम्प्लॉई वेलफेयर ट्रस्ट ने पूनावाला फिनकॉर्प में 47.08 लाख शेयर (जो पेड-अप इक्विटी का 0.53 प्रतिशत है) 222.96 करोड़ रुपये में बेचे.

पूनावाला फिनकॉर्प में 0.53 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वालों में सुंदरम म्यूचुअल फंड, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, हेलियोस म्यूचुअल फंड और मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर Pte शामिल थे. ब्लॉक डील के जरिए शेयरों का लेन-देन 473.5 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ.

सुदीप फार्मा

गोल्डमैन सैक्स फंड्स- गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने नुवामा से सुदीप फार्मा में 11.76 लाख शेयर (जो 1.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है) 100 करोड़ रुपये में खरीदे.

नुवामा क्रॉसओवर अपॉर्चुनिटीज फंड – सीरीज III ने 6.14 लाख शेयर बेचे, जबकि सीरीज IIIA ने फार्मा कंपनी में 5.62 लाख शेयर 850 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे. जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में इन दोनों फंड्स की हिस्सेदारी क्रमशः 2.95 फीसदी और 2.57 फीसदी थी.

जोटा हेल्थ केयर

लिप्टस पंच-कार्ड फंड ने वैलिएंट इंडिया अपॉर्चुनिटीज से जोटा हेल्थ केयर में 2.19 लाख शेयर (जो 0.63 प्रतिशत हिस्सेदारी है) 27.18 करोड़ रुपये में खरीदे. शेयरों का लेन-देन 1,241 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ.

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स

यूनिकॉर्न फंड ने राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स में 8.97 लाख शेयर (जो 3.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है) 2.95 करोड़ में, 32.94 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे. मार्च 2026 तक, फंड के पास कंपनी में 5.76 फीसदी हिस्सेदारी या 13.77 लाख शेयर थे.

राघव नरेंद्र राठी ने राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स में 33 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.97 लाख शेयर खरीदे, जबकि रमेशचंद्र मदनलाल राठी ने 32.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3.03 लाख शेयर खरीदे और माधव नरेंद्र राठी ने 32.94 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3 लाख शेयर खरीदे. इन तीनों डील की कुल कीमत 2.96 करोड़ रुपये थी.

एमट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स

एल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट के एल्केमी लॉन्ग टर्म वेंचर्स फंड सीरीज 3 ने एमट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स में 1,480 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.06 लाख शेयर खरीदे, जिनकी कुल कीमत 30.48 करोड़ रुपये थी. वहीं, प्रमोटर मुकेश जेराम वसानी ने कंपनी में 1,480.09 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.1 लाख शेयर बेचे, जिनकी कुल कीमत 31.08 करोड़ रुपये थी.

अपोलो पाइप्स

प्रमोटर एस गुप्ता होल्डिंग ने अपोलो पाइप्स में 522.16 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.25 लाख शेयर और 522.34 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अन्य 2.25 लाख शेयर खरीदे. इन खरीदे गए शेयरों की कुल कीमत 23.5 करोड़ रुपये थी, जो कंपनी में 1 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी के बराबर है.

यह भी पढ़ें: गिरावट के बीच कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए 3 शेयर, 9% तक आ सकती है तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.