बाजार में तेजी, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, रुपया भी मजबूत होकर खुला; मेटल शेयरों में भारी बिकवाली
सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 68 अंकों या 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 23,921.30 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 272.09 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 76,536.42 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में Hindustan Unilever, HCLTech, Bajaj Finance और Tata Consumer Products शामिल रहे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell : Nifty50 और Sensex में आज बढ़त देखने को मिली, हालांकि वैश्विक शेयर बाजारों में हालिया तेजी के बाद कुछ ठहराव देखा गया. यह तेजी अमेरिका-ईरान डील की घोषणा के बाद आई है, जिससे निवेशक शांति समझौते के विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. सुबह 9:17 बजे तक निफ्टी 68 अंकों या 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 23,921.30 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 272.09 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 76,536.42 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में Hindustan Unilever, HCLTech, Bajaj Finance और Tata Consumer Products शामिल रहे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में देखने को मिली.
कौन से मेटल शेयरों में बिकवाली रही?
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में भी पॉजिटिव रुझान देखने को मिला. Nifty MidCap और Nifty SmallCap इंडेक्स क्रमशः 0.23 फीसदी और 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, Nifty Midcap100 और Nifty Smallcap100 इंडेक्स में भी क्रमशः 0.38 फीसदी और 0.56 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
करेंसी मार्केट का हाल
इधर, भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 94.63 के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद 94.71 से बेहतर है.
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 400 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 267 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 165 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में 15 जून को तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 736 अंकों की बढ़त के साथ 76,264 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 231 अंकों की तेजी के साथ 23,853 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में खासकर रियल्टी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की खबरों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड लगभग 4 फीसदी टूटकर करीब 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.
इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.