₹29555 करोड़ का ऑर्डर बुक, 5 साल में दिया 1807% का रिटर्न; क्या इस लार्ज कैप कंपनी की रफ्तार अभी हुई शुरू?

Hitachi Energy India भारत में बिजली, Renewable एनर्जी और डेटा सेंटर सेक्टर में तेजी से बढ़ते निवेश का फायदा उठा रही है. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 100 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. हालांकि हाल के दिनों में शेयर अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा नीचे आया है, लेकिन कंपनी के कारोबार में मजबूती बनी हुई है.

Hitachi Energy Image Credit: freepik

Hitachi Energy India: भारत में बिजली, Renewable एनर्जी और डेटा सेंटर सेक्टर में तेजी से बढ़ते निवेश का फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिल रहा है. इन्हीं में से एक है Hitachi Energy India. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 100 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. हालांकि हाल के दिनों में शेयर अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा नीचे आया है, लेकिन कंपनी के कारोबार में मजबूती बनी हुई है.

सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी के पास 29,555 करोड़ रुपये का विशाल ऑर्डर बुक है, जो उसकी सालाना इनकम से कई गुना ज्यादा है. इसके अलावा कंपनी ने 4000 करोड़ रुपये के बड़े विस्तार प्लान का भी ऐलान किया है. ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या Hitachi Energy India की असली ग्रोथ स्टोरी अभी शुरू हुई है. आइए जानते हैं कंपनी के कारोबार, नतीजों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में.

क्या काम करती है कंपनी?

Hitachi Energy India बिजली से जुड़े उपकरण बनाती है. कंपनी ट्रांसफॉर्मर, हाई वोल्टेज स्विचगियर, ग्रिड ऑटोमेशन सिस्टम और बिजली ट्रांसमिशन से जुड़े कई उत्पाद तैयार करती है. इसके ग्राहक बिजली कंपनियां, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट, डेटा सेंटर, मेट्रो और बड़े उद्योग हैं. FY26 में जबरदस्त ग्रोथ दिखी है.

  • वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए शानदार रहा.
  • कंपनी की इनकम में 27.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
  • EBITDA में 111.5 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 157.3 फीसदी की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई.
  • कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.3 फीसदी से बढ़कर 15.4 फीसदी हो गया.
  • यह दिखाता है कि कंपनी अब पहले से ज्यादा मुनाफे के साथ काम कर रही है.
सोर्स: Groww

₹29555 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक

मार्च 2026 तक कंपनी के पास 29,555 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. यह पिछले साल की तुलना में 53.6 फीसदी ज्यादा है. कंपनी की FY26 की कुल इनकम 8,148 करोड़ रुपये रही थी. यानी मौजूदा ऑर्डर बुक कंपनी को आने वाले कई सालों तक काम और इनकम की अच्छी Visibility देता है. भारत में सौर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स में लगातार निवेश बढ़ रहा है.

इन प्रोजेक्ट्स को बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों की जरूरत होती है. इसके अलावा देश में डेटा सेंटर सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है. हर डेटा सेंटर को मजबूत बिजली ढांचे की जरूरत होती है, जिसका फायदा Hitachi Energy India जैसी कंपनियों को मिल सकता है.

4,000 करोड़ रुपये का बड़ा विस्तार

कंपनी ने अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कुल 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है. वडोदरा में नया प्लांट लगाया जा रहा है, जहां बड़े ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे. कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में मांग इतनी ज्यादा होगी कि मौजूदा क्षमता पर्याप्त नहीं रहेगी.

कंपनी का शेयर काफी ऊंचे मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है. इस वजह से निवेशकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं. अगर भविष्य में ऑर्डर पूरे करने की रफ्तार या मुनाफे की ग्रोथ उम्मीद से कम रही तो शेयर पर दबाव आ सकता है.

आगे क्या है तस्वीर?

पावर इंफ्रा, Renewable एनर्जी, डेटा सेंटर और औद्योगिक विकास में बढ़ते निवेश से कंपनी को लंबे समय तक फायदा मिल सकता है. मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ते मुनाफे और बड़े विस्तार प्लान को देखते हुए Hitachi Energy India आने वाले वर्षों में भी बाजार की नजर में बनी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.