बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24100 पार, 35 पैसे रुपया मजबूत; दौड़े ऑटो शेयर
निफ्टी में InterGlobe Aviation, Shriram Finance और Mahindra & Mahindra टॉप गेनर वाले शेयर रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला. Nifty MidCap 0.56 प्रतिशत और Nifty SmallCap 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. सुबह 9:17 बजे तक, निफ्टी 93.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,114.90 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सेंसेक्स 311 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 77,301.27 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी में InterGlobe Aviation, Shriram Finance और Mahindra & Mahindra टॉप गेनर वाले शेयर रहे. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला. Nifty MidCap 0.56 प्रतिशत और Nifty SmallCap 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.
किन ऑटो शेयरों में तेजी?
IPO अपडेट
- Crazy Snacks IPO आज निवेशकों के लिए खुल गया है. यह 31.47 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है.
- CSM Technologies IPO सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है. 145.78 करोड़ रुपये के इस बुक-बिल्ट इश्यू में पूरी तरह फ्रेश इश्यू शामिल है. यह आईपीओ 29 जून को बंद होगा.
- इसी तरह, Dhanwel Hybrid Seeds IPO और Sri Priyanka Geo Commex IPO भी आज दूसरे दिन के लिए खुले हैं.
- वहीं, Advit Jewels IPO और Waterways Leisure Tourism IPO में बिडिंग का आज अंतिम दिन है.
रुपये में मजबूती
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की मजबूती के साथ 94.30 प्रति डॉलर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 94.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 116 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 2700 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 276 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.05 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
बुधवार को बाजार में रही शानदार तेजी
शेयर बाजार में कल यानी 24 जून को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 791 अंक चढ़कर 76,991 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 198 अंकों की तेजी 24,022 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- अधिग्रहण की खबर से चमका ये शेयर, 9 फीसदी तक आई रैली, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.